ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरी

अपराध की योजना बना रहे 4 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया घाट नवकी बिंदटोली में छापेमारी की और डकैती की योजना बना रहे चार अपराधियों को धड़ दब

अपराध की योजना बना रहे 4 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद
Santosh Singh
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया घाट नवकी बिंदटोली में छापेमारी की और डकैती की योजना बना रहे चार अपराधियों को धड़ दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है।

अपराध की योजना बना रहे 4 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद


इस बात की जानकारी देते हुए डीएसपी निशित प्रिया ने कहा कि मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि चकिया ओपी क्षेत्र से सिमरिया घाट बिंदटोली में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कुछ अपराधी इकट्ठा हुए हैं। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें सदर डीएसपी राजन कुमार सिन्हा, अंचल निरीक्षक राजीव कुमार, चकिया ओपी अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता शामिल हुए। पुलिस की स्पेशल टीम ने छापेमारी की और चार अपराधियों को मौके से धड़ दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी मास्केट, 4 देसी पिस्टल, 9 कारतूस और 3 मोबाइल बरामद किया गया। 


अपराध की योजना बना रहे 4 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

गिरफ्तार अपराधियों में मुंगेर का रघुवीर सिंह और राजाराम, खगड़िया का धर्मनाथ सिंह उर्फ गुज्जर सिंह और चकिया का रंजीत महतो शामिल हैं। राजाराम के खिलाफ मुंगेर में हथियार तस्करी का मामला दर्ज है। वही धर्मनाथ सिंह पर रंगदारी और हत्या के प्रयास का मामला मुंगेर एवं खगड़िया में दर्ज हैं। जबकि रंजीत महतो के खिलाफ बरौनी थाने में मामला दर्ज है। डीएसपी निशित प्रिया ने बताया कि गिरफ्तार चारों अपराधी हथियार की तस्करी किया करते थे। छापेमारी के दौरान एक अपराधी मौके से भागने में सफल रहा हालांकि उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

अपराध की योजना बना रहे 4 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

टैग्स