ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

BIHAR CRIME NEWS : अपराधियों ने युवक को घेर कर मारी गोली इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मातम का माहौल

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देते हो इसी कड़ी में अब एक ताजा माम

BIHAR CRIME NEWS : अपराधियों ने युवक को घेर कर मारी गोली इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देते हो इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है। जहां जिदेर रात मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना के पानापुर ओपी क्षेत्र के डुमरिया ढाब में एक युवक को गोलीमारकर मौत के घाट उतार दिया गया है। 


जानकारी के अनुसार,  मीनापुर थाना के पानापुर ओपी क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने वक युवक को घेरकर गोलियों से भून डाला है। गोली लगने की सूचना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल कायम हो गया है। 


बताया जा रहा है कि, मृत युवक की पहचान  विकास साहनी जो जमीन मठिया गांव के कैलाश साहनी का पुत्र था के रूप में हुई है। यह पानापुर ओपी क्षेत्र का ही रहने वाला था। घटना के बाद परिजनों के सहयोग से विकास को मुजफ्फरपुर शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन स्थिति नाजुक होने के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 


इधर, घटना के बाद पुलिस आपसी रंजिश एवं अन्य पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुटी है।  पूरे मामले में पूछे जाने पर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने कहा कि पानापुर ओपी क्षेत्र में देर रात एक युवक को गोली लगी थी जिसके इलाज के क्रम में मौत हो गई है। घटना के पीछे क्या कुछ वजह है पुलिस अनुसंधान कर रही है। परिजन जो भी लिखित शिकायत देंगे उसके आधार पर भी जांच पड़ताल होगी।