ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

अपराधियों ने किसान की पीट-पीटकर की हत्या : इलाके में फैली सनसनी

JAMUI : बिहार के जमुई से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। मृतक भुट्ठा बेचने के

अपराधियों ने किसान की पीट-पीटकर की हत्या : इलाके में फैली सनसनी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMUI : बिहार के जमुई से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। मृतक भुट्ठा बेचने के लिए घर से निकला था और फिर वापस घर नहीं लौटा। घरवालों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नही चल सका। तभी रविवार की सुबह छट्ठू धनामा गांव के समीप एक व्यक्ति का शव बरामद होने की खबर मिली। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक किसान की पहचान जमुई प्रखंड के कुंदरी गांव निवासी शंकर सिंह के रूप में हुई है। उनके घरवालों ने बताया कि मृतक भुट्ठा, चना इत्यादि बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। गांव में किसी से उसकी कोई दुश्मनी भी नही थी। मृतक रोज की तरह शनिवार को भी भुट्टा बेचने गया था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। फिर रविवार के तड़के उसका शव बरामद होने की सूचना मिली। 


वही, इस घटना में हत्या की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना के बाद मौके पर जमुई पुलिस की टीम पहुंच चुकी है। डीएसपी सतीश सुमन भी मौके पर मौजूद हैं और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि घटनास्थल की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्याकाण्ड का खुलासा कर दिया जाएगा। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता