ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

अंतिम समय में परिजनों को चेहरा तक नहीं दिखाना चाहते निर्भया के गुनहगार, पूरी रात दिखे बेचैन

DELHI: निर्भया के चारों गुनहगारों को 1 फरवरी को फांसी के फंदे पर लटकाया जाना है. वहीं आरोपी कानूनी पैंतरेबाजी अपनाकर फांसी से बचने की कोशिश में हैं तो वहीं दूसरी तरफ तिहाड़ जेल में

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI: निर्भया के चारों गुनहगारों को 1 फरवरी को फांसी के फंदे पर लटकाया जाना है. वहीं आरोपी कानूनी पैंतरेबाजी अपनाकर फांसी से बचने की कोशिश में हैं तो वहीं दूसरी तरफ तिहाड़ जेल में फांसी देने की तैयारी की जा रही है.  

जैसे-जैसे फांसी की तारीख नजदीक आ गई है, वैसे-वैसे चारों दोषियों के चेहरे पर शिकन भी बढ़ने लगी है. चारों हर समय बेचैन नजर आते हैं, न ढ़ंग से खाना खाते हैं और न किसी से बात करने की कोशिश करते हैं. 

जेल मैन्युअल के अनुसार फांसी की सजा पाए कैदियों से उनकी अंतिम इच्छा के बारे में पूछा जाता है. निर्भया के दोषियों से भी उनकी अंतिम इच्छा पूछी गई है, लेकिन किसी ने भी अभी तक इसका जवाब नहीं दिया है.  

चारों दोषियों से उनके परिवार से मिलने की बात भी पूछी गई है, पर किसी ने भी अधिकारियों को अब तक सूचना नहीं दी है कि वे आखिरी बार अपने परिवार से कब मिलना चाहते हैं और अपनी संपत्ति किसके नाम करना चाहते हैं.

बता दें कि विनय शर्मा, अक्षय कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह और पवन गुप्ता को 1 फरवरी को फांसी दिया जाना है. अभी सभी जेल नंबर तीन की अलग-अलग काल कोठरियों में बंद हैं.