Hindi News / news / अंशुल होम्स का बनेगा फूड चेन 'बटिडो', शॉप से हजारों महिलाओं को मिलेगा...

अंशुल होम्स का बनेगा फूड चेन 'बटिडो', शॉप से हजारों महिलाओं को मिलेगा रोजगार

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 12, 2019, 7:04:05 PM

अंशुल होम्स का बनेगा फूड चेन 'बटिडो', शॉप से हजारों महिलाओं को मिलेगा रोजगार

- फ़ोटो

PATNA : कंस्ट्रक्शन कंपनी अंशुल होम्स एक नई शुरुआत करने जा रही है. कंपनी अपने साथ फूड चेन 'बटिडो' की एक नई यूनिट जोड़ने जा रही है. कंपनी के इस सफलता के साथ ही महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा. शॉप के आ जाने से हजारों महिलाओं को नौकरी मिलेगी. अंशुल होम्स के ऑफिस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कंपनी के सीएमडी राहुल सिंह ने बताया कि राजधानी पटना सहित पूरे भारत में फूड चेन खोला जाएगा. इसमें महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा. महिलाओं को काफी किफायती कीमत पर 'बटिडो' शॉप चेन दिया जाएगा. इस मौके पर निखिल कुमार ने बताया कि सबसे खास बात यह है कि सिर्फ महिलाओं के नाम पर ही पंजीकरण किया जाएगा. आने वाले दिनों में 'बटिडो' एक फेमस फूड ब्रांड बनकर उभरेगा. आज महिला सशक्तिकरण के दौर में यह एक बड़ा कदम है. कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि यह एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का फूड चेन होगा. जिसमें ग्रिल फूड आइटम और कई प्रकार के शेक होंगे. इस मौके पर समाजसेवी मधु मंधरी और अर्पणा फाउंडेशन की अध्यक्ष मोनिका श्रीवास्तव ने बताया कि 'बटिडो' की योजना महिलाओं के प्रति यह एक सकारात्मक कदम है. इस अवसर पर संदेश कुमार, निखिल बाबू और चंदन राज उपस्थित थे.