Hindi News / news / अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, दोनों की स्पॉट डेथ...

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, दोनों की स्पॉट डेथ

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Dec 21, 2020, 1:27:45 PM

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, दोनों की स्पॉट डेथ

- फ़ोटो

NALANDA : इस वक़्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है जहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मामला इस्लामपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. 


घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने इस्लामपुर-पटना मार्ग को पोस्ट ऑफिस मोड़ के पास जामकर खूब हंगामा किया. हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करने की काफी कोशिश की. 


काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाया जा सका और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.