Hindi News / news / अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, ड्राइवर की मौत, 6 जख्मी

अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, ड्राइवर की मौत, 6 जख्मी

1st Bihar Published by: neeraj kumar Updated Dec 19, 2020, 2:18:27 PM

अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, ड्राइवर की मौत, 6 जख्मी

- फ़ोटो

SAHARSA : इस वक़्त की बड़ी खबर सहरसा जिले से सामने आ रही है जहां अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो के पलट जाने से हड़कंप मच गया. हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. घटना महिषी थाना क्षेत्र के बहुरवा बिजली पावर हाउस के पास की है. 


बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो पर सवार होकर कुछ लोग पटना से बैजनाथपुर सपहा अपने घर जा रहे थे उसी दौरान यह हादसा हुआ. गाड़ी अनियंत्रित होने के कारण पलट गई जिससे एक की मौत हो गई. वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों को मिली जानकारी के बाद सैकड़ों की तादाद में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई.


बाद में मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई. सभी जख्मियों को सहरसा के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. वहीं मृतक के शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है.