1st Bihar Published by: JITENDRA Updated Jul 04, 2021, 5:29:07 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बेगूसराय में रफ्तार का कहर अब भी जारी है। अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने मां-बेटे को रौंद डाला। इस हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना बछवारा थाना क्षेत्र के एनएच-28 की है। मृतका की पहचान सुरों निवासी पप्पू राय की 38 वर्षीय पत्नी डेजी देवी के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान मृतका के बेटे रविशंकर के रूप में की गयी है।
बताया जाता है कि दोनों मां-बेटे घर से बाजार जाने के लिए निकले थे तभी तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद डाला। इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से गुस्साएं लोगों ने एनएच-28 को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया।
लोगों के हंगामे के बाद यातायात बुरी तरह से बाधित हो गया। जिससे एनएच-28 पर गाड़ियों की लंबी कतारे देखी गयी। स्थानीय लोगों का कहना था कि आए दिन यहां सड़क हादसे होते है लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से इन घटनाओं पर ध्यान नहीं दिया जाता। यही कारण है कि तेज रफ्तार के कारण लोगों की जाने जा रही है। आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी है।