ब्रेकिंग
बिहार में बसेंगे नए सैटेलाइट शहर, पुराने शहरों का भी होगा कायाकल्पबांकीपुर से चुनाव लड़ने का प्रशांत किशोर ने किया ऐलान, कहा..सम्राट चौधरी के सीएम बनने से नाराज हैं क्षेत्र की जनतापटना में डिलीवरी बॉय का AC लाउंज पुलिसकर्मियों का बना अड्डा? वायरल तस्वीरों के बाद उठे सवालपेट में पट्टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री निशांत की कार्रवाई पर फूटा गुस्सा, PM-CM से न्याय की लगाई गुहारBihar News: बिहार के एक SDO का खेल बेनकाब, DCLR की कुर्सी पर बैठकर 21 केसों में जारी किया मनमाना आदेश...अब मिली सजाबिहार में बसेंगे नए सैटेलाइट शहर, पुराने शहरों का भी होगा कायाकल्पबांकीपुर से चुनाव लड़ने का प्रशांत किशोर ने किया ऐलान, कहा..सम्राट चौधरी के सीएम बनने से नाराज हैं क्षेत्र की जनतापटना में डिलीवरी बॉय का AC लाउंज पुलिसकर्मियों का बना अड्डा? वायरल तस्वीरों के बाद उठे सवालपेट में पट्टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री निशांत की कार्रवाई पर फूटा गुस्सा, PM-CM से न्याय की लगाई गुहारBihar News: बिहार के एक SDO का खेल बेनकाब, DCLR की कुर्सी पर बैठकर 21 केसों में जारी किया मनमाना आदेश...अब मिली सजा

अंचल कार्यालय के IT सहायक को महिलाओं ने जमकर धोया, अश्लील हरकत और छेड़खानी करने का आरोप

EAST CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण के सुगौली अंचल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब आईटी सहायक की महिला विकास मित्रों ने जमकर पिटाई कर दी। आईटी सहायक ओम प्रकाश गुप्ता पर महिलाओं ने अश्लील

अंचल कार्यालय के IT सहायक को महिलाओं ने जमकर धोया, अश्लील हरकत और छेड़खानी करने का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण के सुगौली अंचल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब आईटी सहायक की महिला विकास मित्रों ने जमकर पिटाई कर दी। आईटी सहायक ओम प्रकाश गुप्ता पर महिलाओं ने अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। अंचल कार्यालय में काम कराने आई महिला विकास मित्रों ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। 


सुगौली अंचल कार्यालय में कार्यरत आइटी सहायक ओम प्रकाश गुप्ता की महिला विकास मित्रों ने पिटाई कर दी। प्रखंड और नगर के कई वार्डों में कार्यरत महिला विकास मित्र अचानक आरटीपीएस कार्यालय पहुंची और ओमप्रकाश गुप्ता को पीटने लगी। अंचल आरटीपीएस कार्यालय में जाति, आवासीय सहित अन्य कार्यों को लेकर प्रिंट कराने के लिए महिला विकास मित्र आरटीपीएस जाती हैं। 


महिला विकास मित्रों का आरोप है कि कार्यालय में कार्यरत ओमप्रकाश गुप्ता अश्लील बातें करते हैं। आज सुबह करीब 11 बजे जब महिला विकास मित्र कार्यालय पहुंचीं तब ओमप्रकाश गुप्ता फिर छेड़खानी करने लगे और अश्लील बातें करने लगे। जब इसका महिला विकास मित्रों ने विरोध किया तब वे गाली गलौज पर उतारू हो गये। फिर क्या था महिला विकास मित्रों ने मिलकर आईटी सहायक की जमकर धुनाई कर दी। 


इस दौरान अंचल कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। लात-जूता, थप्पर से महिलाएं पीटती रही। इस दौरान ओमप्रकाश इधर से उधर भागने लगा तब उसकी हरकतों से गुस्साईं महिलाओं ने खदेड़ खदेड़ कर उसे पीटा और उसे सबक सिखाया। इस मामले पर थानाध्यक्ष विवेक कुमार जयसवाल ने बताया कि मामले के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है और फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। 

टैग्स