ब्रेकिंग
Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

बैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

सहरसा के पतरघट थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक गल्ला व्यवसायी से 5 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। घटना कपसिया गांव के पास हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

बिहार न्यूज
CCTV खंगालने में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है, अपराधी इतने बेलगाम और बेखौफ हो गये हैं कि इनके दिल में पुलिस का डर मानो खत्म हो गया है। यही कारण है कि ये आए दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले की है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने 5 लाख रुपये लूट की वारदात को अंजाम दिया है। 


घटना पतरघट थाना क्षेत्र के कपसिया गांव की है, जहां एक गल्ला व्यवसायी से पांच लाख रुपये लूटकर अपराधी नौ दो ग्यारह हो गये। बाईक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, पतरघट थाना क्षेत्र निवासी सीताराम यादव के बेटे हरेन्द्र यादव मधेपुरा स्थित एक बैंक से पांच लाख रुपये निकालकर अपनी चार पहिया वाहन से कपसिया गांव में बेटी के घर जा रहे थे।


 जैसे ही वे अपनी बेटी के घर के सामने पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बाईक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। बदमाशों ने उनसे रुपये से भरा बैग छीन लिया और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पतरघट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में पुलिस जुटी है। 


मामले की गंभीरता को देखते हुए पतरघट थानाध्यक्ष शशि कुमार, पस्तपार थानाध्यक्ष विजय पासवान के साथ टेक्निकल सेल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है, जिसमें यह भी पता लगा रही है कि अपराधियों को बैंक से पैसे निकालने की जानकारी पहले से थी या नहीं। पतरघट थाना पुलिस ने बताया कि घटना की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। 


पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं घटना के बाबत सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पूरी गंभीरता के साथ जांच कर रही है। अपराधियों के भागने की दिशा में छापेमारी तेज कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता