ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

बांकीपुर से चुनाव लड़ने का प्रशांत किशोर ने किया ऐलान, कहा..सम्राट चौधरी के सीएम बनने से नाराज हैं क्षेत्र की जनता

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने इस चुनाव को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार पर पहला जनमत संग्रह बताते हुए दावा किया कि बांकीपुर की जनता उनसे नाराज है।

बिहार न्यूज
बांकीपुर की जनता इस बार बड़ा फैसला लेगी: PK
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK)ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि यदि पार्टी की सहमति होगी तो वो बांकीपुर से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। पीके ने यह दावा भी किया कि बांकीपुर की जनता सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से नाराज हैं।


प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यकाल का पहला जनमत संग्रह करार दिया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हर मायने में बेहद महत्वपूर्ण है। यह चुनाव केवल एक विधानसभा सीट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के कामकाज पर जनता की राय का भी प्रतीक होगा। सम्राट चौधरी के सीएम बनने से जनता नाराज हैं, बांकीपुर की जनता इस बार बड़ा फैसला लेने जा रही है। 


पीके ने कहा कि 2025 में जब बिहार विधानसभा चुनाव हुआ था, तब बिहार की महान जनता ने नीतीश कुमार के नाम पर वोट दिया था, ना कि सम्राट चौधरी के नाम पर। लेकिन कुछ ही महीने बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिये और सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बन गये। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि यदि मेरे चुनाव लड़ने से बीजेपी जैसी मजबूत पार्टी बांकीपुर सीट हार जाती है, तो हम चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 


प्रशांत किशोर का यह फैसला इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने खुद चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया था। उस समय उन्होंने कहा था कि यदि वह चुनाव लड़ते हैं, तो पूरे बिहार में जन सुराज के उम्मीदवारों के लिए प्रभावी ढंग से प्रचार नहीं कर पाएंगे। बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने की घोषणा के बाद अब यह उपचुनाव काफी महत्वपूर्ण हो गया है। इसे नई राजनीतिक रणनीति के रूप में देखा जा  रहा है।  


राजनीतिक विश्लेषकों का यह मानना है कि प्रशांत किशोर खुद मैदान में उतरकर जनाधार की परीक्षा लेना चाहते हैं। यदि प्रशांत किशोर बांकीपुर से चुनाव लड़ते हैं, तो यह मुकाबला सिर्फ बीजेपी और जन सुराज के बीच नहीं रहेगा, बल्कि यह सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व और प्रशांत किशोर की राजनीतिक ताकत की बड़ी परीक्षा होगी।