Bihar IAS Transfer: बिहार में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने दो IAS अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत 2010 बैच की IAS अधिकारी रचना पाटिल और IAS अधिकारी कंवल तनुज को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी अधिसूचना के अनुसार, रचना पाटिल को राज्यपाल सचिवालय, बिहार का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, कंवल तनुज को वित्त विभाग में सचिव (व्यय) की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार का यह आदेश तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक लागू रहेगा।
2010 बैच की IAS अधिकारी रचना पाटिल को वित्त विभाग में सचिव (व्यय) के पद से स्थानांतरित किया गया है। उन्हें अगले आदेश तक राज्यपाल सचिवालय, बिहार, पटना में सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। अब रचना पाटिल राज्यपाल सचिवालय से जुड़े प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगी।
वहीं, 2010 बैच के IAS अधिकारी कंवल तनुज का भी विभागीय बदलाव किया गया है। उन्हें योजना एवं विकास विभाग के सचिव पद से स्थानांतरित कर वित्त विभाग में सचिव (व्यय) नियुक्त किया गया है। हालांकि, नई जिम्मेदारी मिलने के बावजूद कंवल तनुज को योजना एवं विकास विभाग से पूरी तरह मुक्त नहीं किया गया है। वह अगले आदेश तक इस विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।





