ब्रेकिंग
छठ पर रेलवे का तोहफा! राजेंद्रनगर और नई दिल्ली के बीच चलेगी पूर्ण AC पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦बिहार में STET परीक्षा की तारीख फिर बदली, अब इस दिन होगा एग्जाम✦Success Story: 20 साल की उम्र में भागलपुर की वंशिका विराज बनीं इंडिगो कैडेट पायलट, बिहार का बढ़ाया मान✦झारखंड में VIP सुरक्षा पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने लौटाई 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी, हेमंत सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम✦RCD में कितने धनकुबेर ? घूस का पैसा बाहर फेंक रहे भ्रष्ट अभियंता, 4 नवंबर को अधीक्षण अभियंता की पत्नी...अब कार्यपालक अभियंता ने रिश्वत की राशि को मैदान में फेंका✦छठ पर रेलवे का तोहफा! राजेंद्रनगर और नई दिल्ली के बीच चलेगी पूर्ण AC पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦बिहार में STET परीक्षा की तारीख फिर बदली, अब इस दिन होगा एग्जाम✦Success Story: 20 साल की उम्र में भागलपुर की वंशिका विराज बनीं इंडिगो कैडेट पायलट, बिहार का बढ़ाया मान✦झारखंड में VIP सुरक्षा पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने लौटाई 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी, हेमंत सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम✦RCD में कितने धनकुबेर ? घूस का पैसा बाहर फेंक रहे भ्रष्ट अभियंता, 4 नवंबर को अधीक्षण अभियंता की पत्नी...अब कार्यपालक अभियंता ने रिश्वत की राशि को मैदान में फेंका

छठ पर रेलवे का तोहफा! राजेंद्रनगर और नई दिल्ली के बीच चलेगी पूर्ण AC पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज

छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने राजेंद्रनगर और नई दिल्ली के बीच पूर्णतः एसी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 02309/02310 का परिचालन 11 से 21 नवंबर 2026 तक होगा। पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, डीडीयू और..

बिहार न्यूज
यात्रीगण कृपया ध्यान दें
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। राजेंद्रनगर और नई दिल्ली के बीच एक जोड़ी पूर्णतः एसी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। यह ट्रेन 11 नवंबर से 20 नवंबर तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी। 


खास बात यह है कि ट्रेन का ठहराव पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, डीडीयू और प्रयागराज समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा। ऐसे में दिल्ली से बिहार आने और वापस लौटने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा ने दी। 


छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु राजेन्द्रनगर एवं नई दिल्ली के मध्य एक जोड़ी पूर्णतः एसी पूजा स्पेशल ट्रेन 02309/02310 का परिचालन किया जायेगा । 


गाड़ी संख्या 02309 राजेन्द्रनगर-नई दिल्ली एसी पूजा स्पेशल 11 नवंबर से 20 नवंबर, 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को राजेन्द्र नगर से 20.10 बजे खुलकर 20.23 बजे पटना, 20.45 बजे दानापुर, 21.15 बजे आरा, 22.00 बजे बक्सर,  23.30 बजे डीडीयू, अगले 03.45 बजे प्रयागराज, 06.45 बजे गोविंदपुरी (कानपुर) रुकते हुए 15.00 बजे नई दिल्ली पहुँचेगी । 


वापसी में, गाड़ी संख्या 02310 नई दिल्ली-राजेन्द्रनगर एसी पूजा स्पेशल 12 नवंबर से 21 नवंबर, 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार, शनिवार एवं सोमवार को नई दिल्ली 19.00 बजे खुलकर अगले दिन 01.55 बजे गोविंदपुरी, 05.00 बजे प्रयागराज, 10.10 बजे डीडीयू, 11.48 बजे बक्सर, 12.33 बजे आरा, 13.05 बजे दानापुर एवं 13.23 बजे पटना रुकते हुए  14.00 बजे राजेन्द्रनगर पहुँचेगी ।