ब्रेकिंग
छठ पर रेलवे का तोहफा! राजेंद्रनगर और नई दिल्ली के बीच चलेगी पूर्ण AC पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦बिहार में STET परीक्षा की तारीख फिर बदली, अब इस दिन होगा एग्जाम✦Success Story: 20 साल की उम्र में भागलपुर की वंशिका विराज बनीं इंडिगो कैडेट पायलट, बिहार का बढ़ाया मान✦झारखंड में VIP सुरक्षा पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने लौटाई 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी, हेमंत सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम✦RCD में कितने धनकुबेर ? घूस का पैसा बाहर फेंक रहे भ्रष्ट अभियंता, 4 नवंबर को अधीक्षण अभियंता की पत्नी...अब कार्यपालक अभियंता ने रिश्वत की राशि को मैदान में फेंका✦छठ पर रेलवे का तोहफा! राजेंद्रनगर और नई दिल्ली के बीच चलेगी पूर्ण AC पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦बिहार में STET परीक्षा की तारीख फिर बदली, अब इस दिन होगा एग्जाम✦Success Story: 20 साल की उम्र में भागलपुर की वंशिका विराज बनीं इंडिगो कैडेट पायलट, बिहार का बढ़ाया मान✦झारखंड में VIP सुरक्षा पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने लौटाई 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी, हेमंत सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम✦RCD में कितने धनकुबेर ? घूस का पैसा बाहर फेंक रहे भ्रष्ट अभियंता, 4 नवंबर को अधीक्षण अभियंता की पत्नी...अब कार्यपालक अभियंता ने रिश्वत की राशि को मैदान में फेंका

रेलवे का बड़ा बदलाव! जनवरी 2027 से 12 जोड़ी ट्रेनों के बदल जाएंगे नंबर, देखें पूरी लिस्ट

पूर्व मध्य रेलवे ने जनवरी 2027 से 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलने का फैसला किया है। इसमें बिहार से चलने वाली राजधानी की कई प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं। जानें किन ट्रेनों के पुराने नंबर की जगह कौन-सा नया नंबर लागू होगा।

बिहार न्यूज
रेलवे ने जारी की लिस्ट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

VAISHALI: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। पूर्व मध्य रेलवे ने 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलने का फैसला लिया है। जनवरी 2027 से ये ट्रेनें नए नंबरों के साथ पटरी पर दौड़ेंगी। इस बदलाव में बिहार से चलने वाली गरीब रथ, सप्तक्रांति, कर्मभूमि, श्रमजीवी, जनशताब्दी और मगध एक्सप्रेस जैसी कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने इस बात की जानकारी दी। अगर आप भी इन ट्रेनों से सफर करते हैं, तो यात्रा से पहले नए ट्रेन नंबर जरूर नोट कर लें।



परिचालनिक सुगमता के मद्देनजर 12 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन जनवरी, 2027 से नये नबंर से किया जाएगा जिनका विवरण निम्नानुसार है - 


1.    गाड़ी सं. 12211/12212 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार-मुजफ्फरपुर गरीब रथ एक्सप्रेस - गाड़ी सं. 12212 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर गरीब रथ एक्सप्रेस दिनांक 06.01.2027 से नये नंबर 14032 द्वारा परिचालित की जाएगी । इसी तरह  गाड़ी सं. 12211 मुजफ्फरपुर- आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस दिनांक 08.01.2027 से नये नंबर 14031 द्वारा परिचालित की जाएगी ।


2.    गाड़ी सं. 12557/12558 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस - गाड़ी सं. 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस दिनांक 01.01.2027 से नये नंबर 15577 द्वारा परिचालित की जाएगी । इसी तरह  गाड़ी सं. 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस दिनांक 01.01.2027 से नये नंबर 15578 द्वारा परिचालित की जाएगी ।


3.    गाड़ी सं. 12545/12546 रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल कर्मभूमि एक्सप्रेस - गाड़ी सं. 12546 लोकमान्य तिलक-रक्सौल कर्मभूमि एक्सप्रेस दिनांक 02.01.2027 से नये नंबर 15546 द्वारा परिचालित की जाएगी । इसी तरह  गाड़ी सं. 12545 रक्सौल-लोकमान्य तिलक कर्मभूमि एक्सप्रेस दिनांक 07.01.2027 से नये नंबर 15545 द्वारा परिचालित की जाएगी । 


4.    गाड़ी सं. 12203/12204 सहरसा-अमृतसर-सरहसा गरीब रथ एक्सप्रेस - गाड़ी सं. 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस दिनांक 06.01.2027 से नये नंबर 14694 द्वारा परिचालित की जाएगी । इसी तरह  गाड़ी सं. 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस दिनांक 07.01.2027 से नये नंबर 14693 द्वारा परिचालित की जाएगी ।


5.    गाड़ी सं. 22551/22552 दरभंगा-जलंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस - गाड़ी सं. 22551 दरभंगा-जलंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस दिनांक 02.01.2027 से नये नंबर 15541 द्वारा परिचालित की जाएगी । इसी तरह गाड़ी सं. 22552 जलंधर सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस दिनांक 03.01.2027 से नये नंबर 15542 द्वारा परिचालित की जाएगी ।


6.    गाड़ी सं. 22387/22388 हावड़ा-धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस - गाड़ी सं. 22387 हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस दिनांक 01.01.2027 से नये नंबर 13387 द्वारा परिचालित की जाएगी । इसी तरह गाड़ी सं. 22388 धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस दिनांक 01.01.2027 से नये नंबर 13388 द्वारा परिचालित की जाएगी ।


7.    गाड़ी सं. 22355/22356 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस - गाड़ी सं. 22355 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दिनांक 03.01.2027 से नये नंबर 13255 द्वारा परिचालित की जाएगी । इसी तरह गाड़ी सं. 22356 चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस दिनांक 04.01.2027 से नये नंबर 13256 द्वारा परिचालित की जाएगी ।


8.    गाड़ी सं. 12391/12392 राजगीर-नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस - गाड़ी सं. 12391 राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस दिनांक 01.01.2027 से नये नंबर 13291 द्वारा परिचालित की जाएगी । इसी तरह गाड़ी सं. 12392 नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस दिनांक 01.01.2027 से नये नंबर 13292 द्वारा परिचालित की जाएगी ।


9.    गाड़ी सं. 12365/12366 पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस - गाड़ी सं. 12365 पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस दिनांक 01.01.2027 से नये नंबर 13265 द्वारा परिचालित की जाएगी । इसी तरह गाड़ी सं. 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस दिनांक 01.01.2027 से नये नंबर 13266 द्वारा परिचालित की जाएगी ।

 

10.    गाड़ी सं. 20801/20802 इसलामपुर-नई दिल्ली-इसलामपुर मगध एक्सप्रेस - गाड़ी सं. 20801 इसलामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस दिनांक 01.01.2027 से नये नंबर 18633 द्वारा परिचालित की जाएगी । इसी तरह गाड़ी सं. 20802 नई दिल्ली-इसलामपुर मगध एक्सप्रेस दिनांक 01.01.2027 से नये नंबर 18634 द्वारा परिचालित की जाएगी ।


11.    गाड़ी सं. 28181/28182 टाटा-कटिहार-टाटा एक्सप्रेस - गाड़ी सं. 28182 कटिहार-टाटा एक्सप्रेस दिनांक 01.01.2027 से नये नंबर 18188 द्वारा परिचालित की जाएगी । इसी तरह गाड़ी सं. 28181 टाटा-कटिहार एक्सप्रेस दिनांक 02.01.2027 से नये नंबर 18187 द्वारा परिचालित की जाएगी ।


12.    गाड़ी सं. 22643/22644 एरणाकुलम-पटना-एरणाकुलम एक्सप्रेस - गाड़ी सं. 22644 पटना-एरणाकुलम एक्सप्रेस दिनांक 01.01.2027 से नये नंबर 16360 द्वारा परिचालित की जाएगी । इसी तरह गाड़ी सं. 22643 एरणाकुलम-पटना एक्सप्रेस दिनांक 04.01.2027 से नये नंबर 16359 द्वारा परिचालित की जाएगी ।



टैग्स