ब्रेकिंग
बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦बेतिया में बर्खास्त होमगार्ड जवान का वर्दी पहनकर डांस करते वीडियो वायरल, महिला दुकानदार के साथ लगाए ठुमके✦छठ पर रेलवे का तोहफा! राजेंद्रनगर और नई दिल्ली के बीच चलेगी पूर्ण AC पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦बिहार में STET परीक्षा की तारीख फिर बदली, अब इस दिन होगा एग्जाम✦Success Story: 20 साल की उम्र में भागलपुर की वंशिका विराज बनीं इंडिगो कैडेट पायलट, बिहार का बढ़ाया मान✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦बेतिया में बर्खास्त होमगार्ड जवान का वर्दी पहनकर डांस करते वीडियो वायरल, महिला दुकानदार के साथ लगाए ठुमके✦छठ पर रेलवे का तोहफा! राजेंद्रनगर और नई दिल्ली के बीच चलेगी पूर्ण AC पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦बिहार में STET परीक्षा की तारीख फिर बदली, अब इस दिन होगा एग्जाम✦Success Story: 20 साल की उम्र में भागलपुर की वंशिका विराज बनीं इंडिगो कैडेट पायलट, बिहार का बढ़ाया मान

बेतिया में बर्खास्त होमगार्ड जवान का वर्दी पहनकर डांस करते वीडियो वायरल, महिला दुकानदार के साथ लगाए ठुमके

बेतिया के दशहरा फैंसी मेले में बर्खास्त होमगार्ड जवान नीतीश मिश्रा का वर्दी पहनकर महिला दुकानदार के साथ डांस करते वीडियो वायरल हुआ है। होमगार्ड विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

बिहार न्यूज
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बेतिया में एक बर्खास्त होमगार्ड जवान का वर्दी पहनकर मेले में डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दशहरा फैंसी मेले में जवान एक महिला दुकानदार के साथ आइसक्रीम काउंटर पर ठुमके लगाता नजर आ रहा है। 


हैरानी की बात यह है कि जवान को पहले ही विभाग से बर्खास्त किया जा चुका है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर बर्खास्त होने के बावजूद वह होमगार्ड की वर्दी पहनकर सार्वजनिक कार्यक्रम में कैसे पहुंचा? फिलहाल विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


बेतिया के दशहरा फैंसी मेले में एक आइसक्रीम काउंटर पर महिला दुकानदार के साथ वर्दी पहनकर ठुमके लगाते एक जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद होमगार्ड विभाग में हलचल मच गई है। खास बात यह है कि वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ का पूर्व जिला अध्यक्ष और बर्खास्त होमगार्ड जवान नीतीश कुमार मिश्रा बताया जा रहा है।


वायरल वीडियो में कथित तौर पर नीतीश कुमार मिश्रा होमगार्ड की पूरी वर्दी में दिखाई दे रहे हैं। वह मेले में आइसक्रीम काउंटर पर पहुंचकर महिला दुकानदार के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि बर्खास्त होने के बावजूद वह होमगार्ड की वर्दी पहनकर सार्वजनिक स्थान पर कैसे घूम रहे हैं?


बताया जाता है कि नीतीश कुमार मिश्रा को पूर्व में एक महिला होमगार्ड के उत्पीड़न से जुड़े मामले में बर्खास्त किया गया था। इसके बावजूद उनके वर्दी में सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आने का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। लोग इस बात को लेकर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर विभाग की अनुमति के बिना कोई बर्खास्त जवान आधिकारिक वर्दी का इस्तेमाल कैसे कर सकता है।


इस संबंध में होमगार्ड समादेष्टा मनीष कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही वीडियो की वास्तविकता और पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


फिलहाल विभागीय स्तर पर मामले की पड़ताल की जा रही है। वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार-झारखंड नहीं करता है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान और वर्दी के इस्तेमाल से जुड़े तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

टैग्स