ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कृषि कानून वापस लेने से किया इनकार, आज किसानों को लिखित प्रस्ताव देगी सरकार

DELHI: कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन जारी है. इस बीच मंगलवार की शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और 13 किसान नेताओं की बातचीत हुई.बातचीत से पहले की बैठक को अहम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कृषि कानून वापस लेने से किया इनकार, आज किसानों को लिखित प्रस्ताव देगी सरकार
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन जारी है. इस बीच मंगलवार की शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और 13 किसान नेताओं की बातचीत हुई.बातचीत से पहले की बैठक को अहम माना जा रहा था, लेकिन ये भी बेनतीजा रही. 

कानून वापस लेने से इनकार

किसानों ने मांग की कृषि कानूनों को वापस ले लिया जाए. लेकिन अमित शाह ने साफ इनकार कर किया. आज दोपहर में किसानों को केंद्र सरकार लिखित में प्रस्ताव देगी. किसान सरकार के प्रस्ताव पर दोपहर 12 बजे सिंधु बॉर्डर पर बैठक करेंगे. 


केंद्रीय कृषि मंत्री से मिले हरियाणा के सीएम

हरियाणा के किसान भी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी तनाव में हैं. वह किसानों की समस्या का समाधान के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से से कल मुलाकात किए. बताया जा रहा है कि किसानों के आंदोलन से खट्टर सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा हैं. 


5 दिसंबर को भी हुई थी बैठक

5 दिसंबर को भी विज्ञान भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल केंद्र के नेतृत्व में किसानों से बातचीत हुई थी. इस बैठक में किसानों के 40 प्रतिनिधि बातचीत में शामिल हुए थे, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला. यह बैठक फेल हो गई. 


किसानों के समर्थन में भारत बंद

किसान आंदोलन को लगातार समर्थन मिल रहा है. जिसके कारण किसानों का मनोबल बढ़ा हुआ है. वह पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं. देश के साथ-साथ विदेशों से भी लोग किसानों का समर्थन और मदद के लिए तैयार हैं. कृषि बिल के विरोध और किसानों के समर्थन में 8 दिसंबर भारत बंद भी हुआ. जिसमें विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए. कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर हजारों किसानों का विरोध प्रदर्शन करीब 19 दिन से जारी है.