ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन का निधन, गृहमंत्री के सभी कार्यक्रम हुए रद्द

DELHI: इस वक्त की दुखद खबर सियासी गलियारे से सामने आ रही है, जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी शाह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 65 साल की थीं और फेफड़

अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन का निधन, गृहमंत्री के सभी कार्यक्रम हुए रद्द
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: इस वक्त की दुखद खबर सियासी गलियारे से सामने आ रही है, जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी शाह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 65 साल की थीं और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रही थीं। निधन की जानकारी मिलने पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है। 


तबीयत बिगड़ने के बाद हाल ही में उन्हें इलाज के लिए अहमदाबाद से मुंबई ले जाया गया था, जहां वे जिंदगी से जंग हार गईं। बहन के निधन के बाद शाह ने गुजरात में अपने सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। अमित शाह मकर संक्रांति का पर्व मनाने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे लेकिन इसी बीच उनकी बड़ी बहन के निधन की खबर मिली। 


सोमवार को उनका अहमदाबाद के बनासकांठा और गांधीनगर जिलों में दो कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम था। बहन के निधन के बाद उनके दोनों कार्यक्रम रद्द हो गए हैं। राजेश्वरीबेन का पार्थिव शरीर उनके आवास पर लाया गया है और थलतेज श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।