ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

अमित शाह का राजधानी पटना आने का बदला तारीख, 4 महीनों के भीतर तीसरी बार होगा बिहार दौरा

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर से बिहार दौरे पर आने वाले हैं। पिछले 4 महीनों में शाह का यह तीसरा दौरा बिहार में होने जा रहा है। अमित शाह आगामी 22 फरवरी को पटना के ज्ञान भवन में आयो

अमित शाह का राजधानी पटना आने का बदला तारीख, 4 महीनों के भीतर तीसरी बार होगा बिहार दौरा
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर से बिहार दौरे पर आने वाले हैं। पिछले 4 महीनों में शाह का यह तीसरा दौरा बिहार में होने जा रहा है। अमित शाह आगामी 22 फरवरी को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पटना आ रहे थे। लेकिन अब गृह मंत्री अमित शाह 22 के बदले अब 25 फरवरी को आयेंगे। 


बता दें भाजपा राज्य सभा सदस्य विवेक ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे की तिथि 22 फरवरी के बदले अब 25 फरवरी को होगी। विवेक ठाकुर ने मुजफ्फरपुर में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद  मीडिया से बात चीत के दौरान अमित शाह के कार्य क्रम की तिथि में बदलाव की जानकारी दी। 


मालूम हो कि, किसान नेता और महापुरुष सहजानंद सरस्वती की जयंती समारोह पटना में 22 फरवरी को मनाया जाना है। इसको लेकर राजधानी पटना में अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर अमित शाह को निमंत्रण दिया गया है और अमित शाह इस कार्यक्रम में आने की हामी भरी है। आपको बताते चलें कि, इससे पहले सीमांचल के किशनगंज और पूर्णिया में 23 और 24 सितंबर 2022 को आए थे। इसके ठीक 20 दिन बाद अमित शाह 12 अक्टूबर को जेपी की जयंती के मौके पर छपरा के सिताब दियारा पहुंचे थे। उसके बाद उनका यह दौरा होने जा रहा है।