सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?
1st Bihar Published by: Updated Sat, 22 Oct 2022 11:53:02 AM IST
- फ़ोटो
NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अचानक पाला बदलने के बाद से केंद्रीय मंत्री अमित शाह का पूरा फोकस बिहार पर है। सीमांचल और सारण के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गढ़ नालंदा से गरजेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिसंबर के महीने में नालंदा आएंगे, जहां वे बूथ अध्यक्षों के बड़े सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अमित शाह पार्टी की चुनावी रणनीति तय करेंगे। इस बात की जानकारी बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दी है।
अमित शाह के दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नालंदा में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद संजय जायसवाल ने बताया कि दिसंबर में बूथ अध्यक्षों का बड़ा सम्मेलन आयोजित होने वाला है। इस सम्मेलन में खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। बीजेपी लगातार अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही है। भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में 36 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा तय कार्यक्रम के तहत पूर्णिया, भोजपुर और सारण के बाद नालंदा में केंद्रीय गृह मंत्री बूथ अद्यक्षों के बैठक को संबोधित करेंगे।
वहीं बिहार में बढ़ते अपराध को संजय जायसवाल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजधानी पटना अपराधियों के लिए सबसे सुरक्षित जगह बन गई है। पाटलिपुत्र थाना से महज 200 गज की दूरी पर हरनौत के मुखिया पति की हत्या कर दी गई। पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो गया लेकिन इतनी दूरी तय करने में पुलिस को करीब 40 मिनट लग गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिहार में अपराधी कितने बेखौफ हो गए हैं। संजय जायसवाल ने दावा किया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी रिकॉर्ड मतों से नालंदा की सीट जीतेगी।