ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

177 करोड़ रुपए का इनामी आतंकवादी बगदादी क्या वाकई मारा गया, अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया दावा

NEW DELHI: अमेरिकी सेना के हमले में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के प्रमुख अबु बकर अल-बगदादी को मौत का दावा किया जा रहा है. खुद इसकी पुष्टि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

NEW DELHI: अमेरिकी सेना के हमले में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के प्रमुख अबु बकर अल-बगदादी को मौत का दावा किया जा रहा है. खुद इसकी पुष्टि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है.

ट्रंप ने शनिवार को ही कहा था कि सीरिया में कुछ बड़ा हुआ है. लेकिन उस समय लोग समझ नहीं पाए थे कि ट्रंप क्या कहना चाहते हैं. जिसके बाद आज वह खुद इसकी पुष्टी करने के लिए टीवी चैनल पर आए. बताया जा रहा है कि इसको लेकर सीरिया के इदलिब में अमेरिका ने मिलिट्री हेलिकॉप्टर, विमानों और ड्रोन  के कवर में स्पेशल जवानों को जमीन पर उतारा था. कुछ दिन पहले ही ट्रंप ने इस कार्रवाई की मंजूरी दी थी. इससे पहले भी बगदादी के मारे जाने की कई बार खबरें सामने आई थी.  

सितंबर 2014 में हवाई हमले में बगदादी के मारे जाने की खबर आई थी. इसके बाद 27 अप्रैल 2015 को फिर बगदादी की मौत की खबर आई. लेकिन यह ये खबर भी अफवाह ही साबित हुई.  2015, 2016 और 2017 में भी बगदादी के मरने की खबर आती रही. लेकिन श्रीलंका में धमाके के बाद बगदादी ने वीडियो जारी किया. जिसके बाद पता चला कि हैवान बगदादी जिंदा है. कई दफे खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने बगदादी को मार गिराने का दावा किया था. बगदादी के सिर पर अमेरिका ने 177 करोड़ रूपए का इनाम रखा था.