ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

अजय आलोक ने नीतीश को दी खुली चुनौती, कंफर्टेबल नहीं तो पार्टी से निकाल दीजिये

PATNA : अपनी पार्टी की नीतियों पर हर दिन सवाल उठाने वाले जेडीयू नेता अजय आलोक ने अब नीतीश कुमार को खुली चुनौती दे दी है। अजय आलोक ने कहा है कि वह पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पद से बह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : अपनी पार्टी की नीतियों पर हर दिन सवाल उठाने वाले जेडीयू नेता अजय आलोक ने अब नीतीश कुमार को खुली चुनौती दे दी है। अजय आलोक ने कहा है कि वह पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पद से बहुत पहले इस्तीफा दे चुके हैं और अगर पार्टी कहती है तो वह है प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देने को तैयार हैं। 




अजय आलोक ने कहा है कि अगर पार्टी उनको लेकर असहज है तो वह उन्हें बाहर निकाल सकती है। अजय आलोक लगातार जिस तरह से नीतीश कुमार और अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड पर तंज कस रहे थे। उससे यह साफ हो गया था कि वह जेडीयू नेतृत्व को अपने खिलाफ कार्रवाई के लिए बाध्य कर रहे हैं।


आपको बता दें कि जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कल एक बयान जारी कर कहा था कि अजय आलोक के बयान को पार्टी का आधिकारिक बयान नहीं माना जाए। राजीव रंजन के इस बयान के बाद अजय आलोक ने कहा है कि उन्होंने 13 जून को ही पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया था और अगर पार्टी उनका महिमामंडन करती है तो ऐसे में नुकसान जेडीयू का है।