ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

अजब प्रेम की गजब कहानी: FB पर दो लड़कियों के बीच हुआ प्यार, महीनों चैटिंग के बाद रचा ली शादी, जानिए.. फिर क्या हुआ?

CHHAPRA: छपरा से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। छपरा की रहने वाली लड़की को हरियाणा की रहने वाली किशोरी से फेसबुक पर ऐसा प्यार हुआ कि दोनों शादी के बंधन में बंध गए। छपरा के एकम

अजब प्रेम की गजब कहानी: FB पर दो लड़कियों के बीच हुआ प्यार, महीनों चैटिंग के बाद रचा ली शादी, जानिए.. फिर क्या हुआ?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: छपरा से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। छपरा की रहने वाली लड़की को हरियाणा की रहने वाली किशोरी से फेसबुक पर ऐसा प्यार हुआ कि दोनों शादी के बंधन में बंध गए। छपरा के एकमा की रहने वाली लड़की ने फेसबुक पर लड़के के नाम से प्रोफाइल बना रखा था। इसी बीच हरिणाया के गुरुग्राम की रहने वाली किशोरी के साथ उसकी चैटिंग शुरू हो गई और करीब तीन महीनों तक चैटिंग करने के बाद घर से भागकर दोनों ने शादी रचा ली।


जानकारी के मुताबिक एकमा की रहने वाली लड़की मूल रूप से गोपालगंज की रहने वाली है, जिसने  फेसबुक पर किसी लड़के के नाम से प्रोफाइल बना रखा था। उसका रहन सहन बिल्कूल लड़कों के जैसा था। फेसबुक पर चैटिंग के दौरान उसका संपर्क गुरुग्राम की रहने वाली लड़की के साथ हो गया था। दोनों के बीच घंटों चैटिंग होती थी। इसी दौरान दोनों करीब आए और दोनों के बीच ऐसा प्यार हुआ कि एकमा की रहने वाली लड़की घर से भागकर कानपुर पहुंच गई।


कानपुर से दोनों मुंबई गए और वहां किसी मंदिर में शादी रचा ली। करीब 15 दिन साथ रहने के बाद गुरुग्राम की रहने वाली लड़की अच्छी तरह से जान चुकी थी कि उसने किसी लड़के से नहीं बल्कि लड़की से शादी की है। 14 जून को दोनों वापस छपरा आईँ और मामला थाने पहुंच गया। थाने में पहुंचने के दौरान एकमा की लड़की पैंट-शर्ट में थी जबकि गुरुग्राम की लड़की मांग में सिंदूर लगाए हुई थी। पुलिस ने दोनों का बयान दर्ज कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है। 

टैग्स