ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

अजब -गजब मामला : RJD नेता के सामने महिला ने कर डाली PM मोदी की तारीफ़; जानिए फिर क्या हुआ

MUZAFFARPUR : देश में अगले साल लोकसभा का चुनाव है। ऐसे में बिहार के अंदर इस चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टी अपनी चुनावी रणनीति बनाने में जूट गई है। ऐसे में अब एक ताजा मामला राज्

अजब -गजब मामला : RJD नेता के सामने महिला ने कर डाली PM मोदी की तारीफ़; जानिए फिर क्या हुआ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : देश में अगले साल लोकसभा का चुनाव है। ऐसे में बिहार के अंदर इस चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टी अपनी चुनावी रणनीति बनाने में जूट गई है। ऐसे में अब एक ताजा मामला राज्य की सत्तारूढ़ सबसे बड़ी पार्टी राजद से जुड़ा है। इस पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल हुई है एक महिला के तरफ से जमकर राजद की विरोधी यानी भाजपा के समर्थन में नारा लगाया है। 


दरअसल, मुजफ्फरपुर में राजद के कार्यक्रम में उस वक्त अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक महिला ने कार्यक्रम के बीच में नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगी। इसके बाद इस कार्यक्रम में मौजूद राजद कार्यकर्त्ता असहज हो गए और हर कोई इस महिला की तरफ नजर कर देखने लगे। यहां छोटी सी बच्ची के साथ आई महिला ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगी और वह कार्यक्रम से बाहर निकाल कर जाने लगी। 


लेकिन नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे से राजद के कार्यकर्ता भड़क गए और महिला पर टूट पड़े। राजद के हुड़दंगी कार्यकर्ताओं ने उक्त महिला के साथ बदसलूकी की, लेकिन महिला नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाती रही। महिला के साथ एक छोटी सी बच्ची भी थी। इसके बावजूद भी राजद के कार्यकर्ता उसे घेरकर बदतमीजी करने लगे.और महिला के विरोध में नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे भी लगाने लगे।


उधर, पत्रकारों की कोशिश की वजह से महिला को बचाया जा सका और वह वहां से सुरक्षित जा सकी। यह मामला मुजफ्फरपुर के गोबरसही का है। जहां  एक होटल में राजद का कार्यकर्ता संवाद था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के मंत्री कुमार सर्बजीत, मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र, सहित जिले के कई बड़े नेता मौजूद थे।