ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

एयरटेल ने दिया यूजर्स को तोहफा, 8 करोड़ ग्राहकों को होगा फायदा

DESK : कोरोना के कारण देश को 21 दिनों के लिए लॉकडान किया गया है. जिसके कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों को सामना भी करना पड़ रहा है. लेकिन सरकार औऱ कई प्राइवेट कंपनियां लोगो

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना के कारण देश को 21 दिनों के लिए लॉकडान किया गया है. जिसके कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों को सामना भी करना पड़ रहा है. लेकिन सरकार औऱ कई प्राइवेट कंपनियां लोगों को राहत देने में जुटी हैं. 

इसी बीच देशभर के लो-इनकम सब्सक्राइबर्स की मदद के लिए Airtel ने दो नई घोषणा की है. एयरटेल अपने 8 करोड़ लो-इनकम सब्सक्राइबर्स को 10 रुपये का टॉक टाइम दे रही है. वहीं कंपनी ने सारे प्रीपेड रिचार्ज की वैलिडिटी को 17 अप्रैल तक बढ़ा दिया है. यानि अब 17 अप्रैल तक एयरटेल के ग्राहकों को रिचार्ज कराने की जरुरत नहीं होगी.

कंपनी ने जानकारी दी है कि , 'इन 8 करोड़ ग्राहकों में प्रभावी रूप से एयरटेल नेटवर्क के सारे वंचित परिवार कवर होंगे. इन विशेष उपायों से खास तौर पर प्रवासी श्रमिकों और दैनिक वेतन भोगियों को लाभ होगा. जो COVID-19 का मुकाबला करने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से संभवित तौर पर प्रभावित हुए होंगे.' कंपनी ने कहा है कि इन सभी उपायों से एयरटेल के ग्राहकों को सरकार की ओर से दी जा रही सभी जानकारियों का ऐक्सेस मिलता रहेगा. साथ ही ग्राहक जिनसे चाहें उनसे कनेक्ट भी कर पाएंगे.