ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

AIR INDIA: एअर इंडिया विमान की सुरक्षित लैंडिंग, पायलट की सूझ-बूझ से बची 140 यात्रियों की जान

DESK: एअर इंडिया से जुड़ी राहत की खबर त्रिची एयरपोर्ट से आ रही है। पायलट की सूझबूझ के कारण एअर इंडिया के विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गयी। विमान में सवार सभी 140 यात्री सु

AIR INDIA: एअर इंडिया विमान की सुरक्षित लैंडिंग, पायलट की सूझ-बूझ से बची 140 यात्रियों की जान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: एअर इंडिया से जुड़ी राहत की खबर त्रिची एयरपोर्ट से आ रही है। पायलट की सूझबूझ के कारण एअर इंडिया के विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गयी। विमान में सवार सभी 140 यात्री सुरक्षित बताये जा रहे हैं।


बता दें कि त्रिची से शारजाह जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी की बात सामने आई थी। जिसके बाद त्रिची एयरपोर्ट के ऊपर विमान पिछले कई घंटे से चक्कर लगा रही थी। इस विमान में 140 यात्री सवार थे। शुक्रवार की रात 8 बजकर 14 मिनट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। इससे पहले त्रिची के जिला कलेक्टर ने भी बताया था कि चिंता की कोई बात नहीं है। विमान की सुरक्षित लैंडिंग करायी जाएगी।


मिली जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के तिरुचलापल्ली से शारजाह के लिए 5 बजकर 40 पर एअर इंडिया की विमान संख्या AXB613 ने उड़ान भरी थी। तभी प्लेन हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया था। जिसके बाद करीब तीन घंटे तक विमान आसमान में चक्कर काटता रहा। करीब 8 बजकर 14 मिनट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग करायी गयी। पायलट की सूझ-बूझ से 140 पैसेंजर्स की जान बचायी गयी। विमान के ईंधन को कम करने के लिए पायलट करीब दो घंटे तक आसमान का चक्कर लगा रहा था। 


इस बात की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया और आनन-फानन में रेस्क्यू टीम की तैनाती की गयी। दो दर्जन एम्बुलेंस और फायर बिग्रेड की टीम को एयरपोर्ट पर तैनात किया गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ओर से लैंडिंग परमिशन मिलने के बाद पायलट ने रनवे पर फ्लाइट की लैंडिंग सुरक्षित लैंडिग कराई। जिसके बाद विमान में सवार 140 पैसेंजर्स ने राहत की सांस ली। इस खबर से परेशान यात्रियों के परिजनों के चेहरे की मायूसी दूर हुई। परिजनों को जब इस बारे में जानकारी मिली तो वो काफी परेशान हो गये। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि अब क्या होगा। लेकिन पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कर्मचारियों की सूझ-बूझ से सभी यात्रियों की जान बचायी जा सकी।  

टैग्स