ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटबिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूट

ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं .... ललन सिंह के इस्तीफे पर बोले मांझी, कहा ... तीन वर्षीय योजना के तहत हुआ पत्ता साफ़

PATNA : बिहार में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर सांसद ललन सिंह ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली में शुक्रवार को हुई बैठक में उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषण

ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं .... ललन सिंह के इस्तीफे पर बोले मांझी, कहा ... तीन वर्षीय योजना के तहत हुआ पत्ता साफ़
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर सांसद ललन सिंह ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली में शुक्रवार को हुई बैठक में उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा की। वहीं, इसके साथ ही ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि अब प्रदेश के मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार पार्टी की कमान अपने हाथों में ले सकते हैं। इसके बाद अब इस पुरे मामले में एनडीए में नए - नए शामिल हुए जीतन राम मांझी ने बड़ी बात कही है। 


दरअसल, जीतन राम मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि- नीतीश कुमार की तीन वर्षीय योजना के तहत ललन सिंह का भी पत्ता साफ कर दिया गया है। वैसे ललन बाबू को समझना चाहिए था कि जो नीतीश कुमार फार्नाडिस साहब के ना हुए,RCP बाबू,शरद यादव,दिगविजय सिंह के ना हुए वह उनके कैसे होंगें?“ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं”


मालूम हो कि, दिल्ली में बैठक के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कई दिनों से इसकी चर्चा हो रही थी। जिसके बाद शुक्रवार (को दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद इस पर मुहर भी लग गई। खबर है कि जेडीयू के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद सीएम नीतीश कुमार होंगे। इसकी घोषणा की जाएगी।


उधर, ललन सिंह के इस्तीफे पर बिहार बीजेपी की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जेडीयू में एक ही नेता है नीतीश कुमार और दूसरा कोई नहीं है। नीतीश कुमार ने कभी आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बना दिया तो कभी ललन सिंह को बना दिया, ये उनका दायित्व है। लेकिन बीजेपी का स्पष्ट मानना है कि पूरे महागठबंधन और इंडिया गठबंधन के लोगों को हराने के लिए तैयार हैं।