ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारजीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार

अग्निवीरों के लिए बड़ा अपडेट, सेना भर्ती के लिए अब पहले करना होगा ये काम तब मिलेगी एंट्री

PATNA : सेना में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को लेकर यह काफी अहम खबर है। अब यानी इस साल से अनिवार्य रूप से मानसिक जांच परीक्षा से गुजरना होगा। इनमें तीन पैरामीटरों पर जवानों क

अग्निवीरों के लिए बड़ा अपडेट, सेना भर्ती के लिए अब पहले करना होगा ये काम तब मिलेगी एंट्री
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : सेना में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को लेकर यह काफी अहम खबर है। अब यानी इस साल से अनिवार्य रूप से मानसिक जांच परीक्षा से गुजरना होगा। इनमें तीन पैरामीटरों पर जवानों की जांच होगी। उसके बाद ही इन्हें सेना की टुकड़ी में शामिल किया जाएगा। यह प्रावधान अग्निवीरों से शुरू होगा तथा अन्य सभी भर्तियों पर लागू होगा। जहां सीधे भर्ती है, वहां भी उम्मीदवारों को यह परीक्षा देनी होगी।


मिली जानकारी के अनुसार,  मानसिक जांच परीक्षा से गुजरना होगा। इनमें तीन पैरामीटरों पर जवानों की जांच होगी। इसमें एक कहीं उसमें खुद को नुकसान पहुंचाने की प्रवृत्ति तो नहीं है। दूसरे, वह दूसरों को तो नुकसान नहीं पहुंचाएगा और तीसरे सामाजिक रूप से उसकी प्रवृत्ति नकारात्मक तो नहीं है। इन तीन पैरामीटर पर खरा उतरने के बाद ही उसे सैनिक बनने का मौका मिलेगा।


बताया जा रहा है कि, यह प्रावधान अग्निवीरों से शुरू होगा तथा अन्य सभी भर्तियों पर लागू होगा। जहां सीधे भर्ती है, वहां भी उम्मीदवारों को यह परीक्षा देनी होगी। माना जा रहा है कि यह कदम सेना में आत्महत्या या सहयोगियों पर बढ़ते हमलों और कई जवानों के समाज विरोधी कार्य में लिप्त होने के मद्देनजर लिया गया है।  


अग्निवीरों की भर्ती में मानसिक स्वास्थ्य जांच परीक्षा को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया था। पिछले साल रोहतक में अग्निवीरों की भर्ती में इसकी शुरूआत की गई थी। अब सभी केंद्रों पर अग्निवीरों की भर्ती में इसे लागू करने की तैयारी है। वर्ष 2024-25 के दौरान इसे पूरी तरह से क्रियान्वित कर दिया जाएगा। सेना में अग्निवीरों के साथ-साथ मिलिट्री पुलिस में भर्ती होने वाले जवानों के लिए यह भी यह परीक्षा अनिवार्य की जाएगी।