ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

Agnipath Scheme : उपद्रव के दौरान हुई फायरिंग में पुलिसकर्मी को लगी गोली, थानेदार का पैर टूटा

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर रोहतास से आ रही है, जहां अग्निपथ स्कीम के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्रों ने उपद्रव के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में एक पुलिस जवान के पैर में ग

Agnipath Scheme : उपद्रव के दौरान हुई फायरिंग में पुलिसकर्मी को लगी गोली, थानेदार का पैर टूटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर रोहतास से आ रही है, जहां अग्निपथ स्कीम के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्रों ने उपद्रव के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में एक पुलिस जवान के पैर में गोली लगी है। जबकि हंगामे के दौरान शिवसागर थानाध्यक्ष का पैर टूट गया है। गोली लगने से घायल जवान और थानाध्यक्ष को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, शिवसागर थाना क्षेत्र में स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में आक्रोशित छात्रों ने जमकर तोड़फोड़ की है। इसके साथ ही शिवसागर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा को भी आग के हवाले कर दिया है। इसी दौरान हालात को काबू में करने के लिए शिवसागर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल और पुलिस जवान दीपक कुमार सिंह छात्रों को समझा रहे थे। इसी बीच भीड़ में से किसी ने फायरिंग शुरू कर दी।


फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई जिसमें थानाध्यक्ष का पैर टूट गया जबकि एक जवान गोली लगने से घायल हो गया। बता दें कि केंद्र सरकारी की अग्निपथ स्कीम को लेकर तीसरे दिन भी छात्रों का उपद्रव जारी है। स्कीम को वापस लेने की मांग को लेकर बिहार समेत कई राज्यों में छात्र पिछले तीन दिन से हंगामा कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह से ही छात्रों ने रेल और सड़क यातायात को बाधित कर दिया है और छात्रों का आंदोलन उग्र रूप ले चुका है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता