सख्त कानून के बाद भी तीन तलाक पर नहीं लग रही रोक, दहेज नहीं मिलने पर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 29, 2019, 8:31:29 PM

सख्त कानून के बाद भी तीन तलाक पर नहीं लग रही रोक, दहेज नहीं मिलने पर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक

- फ़ोटो

BEGUSARAI: संसद में तीन तलाक के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाने के बाद भी मुस्लिम समुदाय में तीन तलाक को लेकर रोक लगती नहीं दिख रही है. ताजा मामला जिले के कटहरी इलाके के डंडहरी गांव का है जहां महज दहेज नहीं मिलने के चलते एक पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया. हैरान करने वाली बात यह है कि इस मामले में पहले सामाजिक पंचायत भी हो चुका था. इसके बाद भी पति ने पत्नी को तेल छिड़ककर उसे आग लगाने की कोशिश की और फिर बाद में उसके परिवारवालों के सामने ही उसे घर से बाहर निकाल दिया. अब इस मामले में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है,लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. बाद में पीड़िता ने इस बात की शिकायत जिले के एसपी से की. महिला की शिकायत के बाद एसपी ने पुलिस को महिला के पति को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट