ब्रेकिंग
घर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा में

आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के फैसले का सीएम नीतीश ने किया स्वागत, फोन पर बात कर दी बधाई

PATNA: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का फैसला लिया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऐलान क

आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के फैसले का सीएम नीतीश ने किया स्वागत, फोन पर बात कर दी बधाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का फैसला लिया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऐलान किया। लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के केंद्र सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वागत किया है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।


मुख्यमंत्री ने लालकृष्ण आडवाणी से फोन पर बात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामना देते हुये उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा है कि लालकृष्ण आडवाणी का देश के विकास में बड़ा योगदान है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उन्होंने देश के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में काफी बेहतर कार्य किया। लालकृष्ण आडवाणी देश के सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं। 


सीएम नीतीश ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उनके साथ काम करने का मौका मिला था। लालकृष्ण आडवाणी का स्नेह हमेशा मिलता रहा है और उनसे कई चीजें सीखने का भी मौका मिला है। लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' दिये जाने के केंद्र सरकार का निर्णय की मुख्यमंत्री ने स्वागत किया और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन किया है।