ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

अचानक मंच पर रोने लगे PM मोदी, कहा - मुझे भी मिलता ऐसा घर ...', VIDEO वायरल

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर भाषण के दौरान भावुक हो गए और रोने लगे। पीएम खुद के बचपन का जिक्र आते ही उन्होंने कुछ पलों के लिए बीच में ही भाषण रोक दिया। पीएम आवास य

अचानक मंच पर रोने लगे PM मोदी, कहा - मुझे भी मिलता ऐसा घर ...', VIDEO वायरल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर भाषण के दौरान भावुक हो गए और रोने लगे। पीएम खुद के  बचपन का जिक्र आते ही उन्होंने कुछ पलों के लिए बीच में ही भाषण रोक दिया। पीएम आवास योजना को लेकर उन्होंने कहा कि काश उन्हें भी बचपन में ऐसे घर में रहने का मौका मिला होता। 


पीएम मोदी ने कहा, 'मुझे खुशी है कि सोलापुर के हजारों गरीबों के लिए, हजारों मजदूर साथियों के लिए हमने जो संकल्प लिया था, वो आज पूरा हो रहा है। आज पीएम आवास योजना के तहत देश की सबसे बड़ी सोसायटी का लोकार्पण हुआ है। और मैं जाकर देखकर आया कि काश मुझे भी बचपन में ऐसे घर में रहने का मौका मिला होता।


वहीं, इतना कहकर पीएम मोदी ने अचानक कुछ देर के लिए भाषण रोक दिया। इसके बाद उन्हें भावुक होकर कहा, 'ये चीजें देखता हूं तो मन को इतना संतोष होता है, ये हजारों परिवारों के सपने जब साकार होते हैं, तो उनके आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। जब मैं इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने आया था, तब मैंने आपको गारंटी दी थी कि आपके घरों की चाबी देने भी मैं खुद आऊंगा।


पीएम मोदी ने कहा, 'दो प्रकार के विचार रहते हैं- एक राजनीतिक उल्लू सीधा करने के लिए लोगों को भड़काते रहो।हमारा मार्ग है... श्रमिक का सम्मान, आत्मनिर्भर श्रमिक, गरीबों का कल्याण।' इस दौरान पीएम ने पुरानी सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'हमारे देश में लंबे समय तक गरीबी हटाओ के नारे लगते रहे लेकिन गरीबी नहीं हटी। गरीबों के नाम पर योजनाएं तो बनाई जाती थीं, लेकिन उनका लाभ गरीबों को नहीं मिलता था। उनके हक का पैसा बिचौलिये लूट जाते थे। पहले की सरकारों की नीति, नीयत और निष्ठा कठघरे में थी।