ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

AC से फैल सकता है कोरोना वायरस, अब हार्वर्ड के वैज्ञानिक ने दी है चेतावनी

DESK : देश में कोरोना का कहर जारी है. तमाम सावधानियों का ख्याल रखने के बावजूद लोग संक्रमित हो रहे है. कई जगहों पर लापरवाही भी सामने आ रही है. जिसके कारण तेजी से संक्रमण बढ़ता जा रह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : देश में कोरोना का कहर जारी है. तमाम सावधानियों का ख्याल रखने के बावजूद लोग संक्रमित हो रहे है. कई जगहों पर लापरवाही भी सामने आ रही है. जिसके कारण तेजी से संक्रमण बढ़ता जा रहा है.

ऐसे में हार्वर्ड गजट में प्रकाशित एक रिपोर्ट ने इस चिंता को और बढ़ा दिया है. इस रिपोर्ट में हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के मेडिसिन प्रोफेसर एडवर्ड नार्डेल ने AC के इस्तेमाल को लेकर एक चेतावनी जारी की है. रिपोर्ट के अनुसार एसी का इस्तेमाल कोरोना वायरस के संक्रमण को और बढ़ा सकता है. एडवर्ड ने बताया कि AC खुद में संक्रमण का कारण नहीं है पर छोटी जगहों में चल रहे AC में अधिक लोगों के बैठने से वायरस को फैलने के लिए अच्छा वातावरण प्रदान कर देता है. एक बंद कमरे में वायरस बड़ी आसानी से लोगों को संक्रमित कर सकता है.  

एडवर्ड नार्डेल ने बताया कि उनकी स्टडी में ये बात निकल कर आई है कि अमेरिका के उन राज्यों में जहां जून महीने में तापमान ज्यादा था और एसी का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा था, वहां कोरोना वायरस का संक्रमण ज्यादा तेजी से फैल रहा था. 

एडवर्ड नार्डेल की रिपोर्ट के अनुसार बंद कमरे में AC चलाने से कमरे में मौजूद सभी लोग उसी हवा से बार-बार सांस लेते और छोड़ते हैं. इस वजह से संक्रमण फैलने लगता है. कोरोना वायरस फैलने के लिए मुख्य रूप से ड्रॉपलेट्स को जिम्मेदार माना जाता है जो किसी संक्रमित व्यक्ति की खांसी, बातचीत या छींकने से निकलती हैं. पर इस बात के भी सबूत हैं कि एयरबोर्न ट्रांसमिशन के जरिए भी संक्रमण फैल सकता है.

टैग्स