ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

अभिनेता राजीव कपूर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

DESK: एक बार फिर बॉलीवुड से बुरी खबर सामने आ रही है। अभिनेता ऋषि कपूर के बाद अब उनके छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया। 58 वर्षीय राजीव कपूर की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। उनके निधन से परिवा

अभिनेता राजीव कपूर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
Santosh Singh
2 मिनट

DESK:  एक बार फिर बॉलीवुड से बुरी खबर सामने आ रही है। अभिनेता ऋषि कपूर के बाद अब उनके छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया। 58 वर्षीय राजीव कपूर की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर देखने को मिल रही है। 


तबीयत बिगड़ने के बाद राजीव कपूर को चेंबूर स्थित इनलैक्स हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजीव कपूर ने 'राम तेरी गंगा मैली' जैसी तमाम फिल्मों में काम किया था। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। 


राजीव कपूर ने हिन्दी फिल्म में बतौर अभिनेता, प्रोड्यूसर और निर्देशक काम किया था। 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली'... 'आसमान'...'जबरदस्त'...'हम तो चले परदेश'... 'लवर बॉय' और 'एक जान हैं हम' उनकी पॉपुलर फिल्में है। राजीव कपूर ने फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' और 'हिना' का निर्देशन भी किया था। 1999 में उन्होंने 'आ अब लौट चलें' फिल्म का भी निर्देशन किया। 2001 में आर्किटेक्ट आरती सभरवाल से राजीव कपूर की शादी हुई।


राजीव कपूर के निधन पर दुख जताते हुए उनके भाई रणधीर कपूर ने कहा कि 'मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है'। राजीव कपूर के निधन पर लता मंगेशकर ने ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की। लता मंगेशकर ने ट्विटर पर  लिखा की मुझे अभी-अभी पता चला कि राज कपूर साहब के छोटे बेटे गुणी अभिनेता राजीव कपूर का आज स्वर्गवास हुआ। यह सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें यही मेरी प्रार्थना है। लता के साथ साथ तमाम फैन्स ने भी राजीव कपूर की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।