ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटबिहार में टॉल नीति...सरकार ने जारी किया पत्र, छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर टैक्स का दर घोषित, बाइक चलाने पर भी..वैशाली: अस्पताल के एक्स-रे रूम का कथित अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठनभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनतामुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटबिहार में टॉल नीति...सरकार ने जारी किया पत्र, छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर टैक्स का दर घोषित, बाइक चलाने पर भी..वैशाली: अस्पताल के एक्स-रे रूम का कथित अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठनभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनता

'अब इसे जंगलराज कोई नहीं बोलेगा...,' राजधानी में बढ़ते क्राइम पर तेजस्वी ने साधा निशाना, CM नीतीश से पूछा सवाल

PATNA : राजधानी पटना के पटना सिटी इलाके में अजय कुमार साह की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में अब सियासत भी शुरू हो गई है। अजय कुमार साह के बारे में कहा जा रहा है कि अजय भाजपा बजरं

'अब इसे जंगलराज कोई नहीं बोलेगा...,' राजधानी में बढ़ते क्राइम पर तेजस्वी ने साधा निशाना, CM नीतीश से पूछा सवाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के पटना सिटी इलाके में अजय कुमार साह की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में अब सियासत भी शुरू हो गई है। अजय कुमार साह के बारे में कहा जा रहा है कि अजय भाजपा बजरंगपुरी मंडल के पूर्व महामंत्री थे। इस इलाके में हथियारों से लैस बदमाशों ने दूध बूथ संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर राज्य सरकार के खिलाफ निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने इसे जंगलराज कहा है।


तेजस्वी यादव ने एक मीडिया रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा, 'बिहार की NDA सरकार और नेताओं के लिए ये दुर्भाग्यपूर्ण हत्याएं नहीं बल्कि सत्ता बचाने की मंगलकारी घटनाएं है। अब इन्हें जंगलराज कोई नहीं बोलेगा क्योंकि BJP शासन में है।' घर के नीचे ही बूथ चलाने वाले 45 वर्षीय अजय कुमार साह दुकान बंद करने की तैयारी में थे। तभी दो अपराधी वहां आ धमके। किसी बात को लेकर उनके और अजय के बीच कहासुनी होने लगी। तभी एक बदमाश में रिवाल्वर निकाल कर उन्हें गोली मार दी। अजय के सीने और हाथ में गोली लग गई। इसके बाद हमलावर बिस्कोमान के रास्ते भाग गए। 


आवाज सुनकर दुकान के ऊपरी तल्ले पर सो रहे परिजन नीचे आए तो देखा कि अजय दरवाजे पर गिरे हुये हैं। अजय भाजपा बजरंगपुरी मंडल के पूर्व महामंत्री थे। एएसपी शरथ आरएस ने बताया कि जमीन विवाद समेत अन्य पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। घटनास्थल के पास का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। उसमें दो अपराधी दिख रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।