1st Bihar Published by: Updated Mar 18, 2021, 8:10:33 AM
- फ़ोटो
PATNA : अब बिहार के जमीन के हर प्लॉट का अपना आधार नंबर होगा. आधार नंबर के समान/यूनिक लैंड पारसेल आईडेंटिफिकेशन नंबर से किसी भी जमीन की जानकारी चंद मिनटों में निकाली जा सकती है.
इसकी शुरूआत शेखपुर के एक राजस्व गांव से कर दी गई है. केंद्र सरकरा द्वारा बनाए गए एप भू-नक्शा पर जल्द ही इसे देखा जा सकेगा. इस योजना को लागू करने वाला बिहार सातवां राज्य होगा. यहां हर प्लॉट को एक यूनिक नंबर दिया जाएगा और इसकी सारी जानकारी भू-नक्शा एप पर रहेगा.
यूनिक लैंड पारसेल आईडेंटिफिकेशन नंबर 14 डिजिट का होगा. यह अल्फा न्यूमेरिक होगा यानी इसमें गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नंबर के समान अंक के साथ अक्षर भी शामिल रहेगा. यूनिक लैंड पारसेल आईडेंटिफिकेशन नंबर के साथ उसके मालिक की पूरी जानकारी इस एप में उपलब्ध रहेगी. इस बारे में जानकारी देते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने कहा कि रियल टाइम नक्शा बनाना हमारा लक्ष्य है. इसके बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से चकबंदी का काम किया जाएगा.