ब्रेकिंग
बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतदोस्त की पत्नी संग लिव-इन में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पहले पति पर लगाया हत्या का आरोपबिहार में बारिश बनी आफत: 22 गांवों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीणभैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरलBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरबिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतदोस्त की पत्नी संग लिव-इन में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पहले पति पर लगाया हत्या का आरोपबिहार में बारिश बनी आफत: 22 गांवों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीणभैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरलBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीर

अयांश के इलाज के लिए मुकेश सहनी ने दिया एक महीने का वेतन, परिवार को सौंपा दो लाख का चेक

PATNA: अयांश की मदद में लगातार लोग आगे आ रहे हैं और इसी क्रम में VIP पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी आज सामने आए

अयांश के इलाज के लिए मुकेश सहनी ने दिया एक महीने का वेतन, परिवार को सौंपा दो लाख का चेक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: अयांश की मदद में लगातार लोग आगे आ रहे हैं और इसी क्रम में VIP पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी आज सामने आए हैं। एक बेहद ही दुर्लभ और खतरनाक बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से जूझ रहे आयांश के इलाज के लिए उन्होंने अपने एक महीने का वेतन दिया है।


पटना के रूपसपुर में रहने वाला आयांश जो मात्र 10 महीने का है उसकी गंभीर बीमारी का पता लगने के बाद आज मुकेश सहनी खुद उनके घर गए। वहां उन्होंने आयांश और उनके परिजनों से मुलाकात की। अयांश का हाल जाना और फिर अपने एक महीने का वेतन उसके ईलाज के लिए देने का फैसला लिया।


इस दौरान मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि अयांश 10 महीने का छोटा बच्चा है। जिसकी बीमारी अत्यंत दुर्लभ है। डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी के इलाज के लिए जिस इंजेक्शन की जरूरत है उसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है। इस परिवार के लिए इतनी रकम एकत्र करना संभव नहीं है। लेकिन इस मुश्किल वक़्त में बिहार के लोग आयांश के साथ हैं।


हम सभी से निवेदन करते हैं कि अयांश को बचाने की मुहिम में आगे आएं और जिससे जितना बन पड़े उनकी मदद जरूर करें। उन्होंने कहा कि हमने एक महीने का वेतन दिया है। आगे जरूरत पड़ेगी तो हम और भी मदद करेंगे। मानवता की खातिर आप भी अयांश की मदद करें और उसके जीवन को बचाने में अपना योगदान दें। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ,आनंद मधुकर यादव,पप्पू चौहान,बैधनाथ सहनी, अर्जुन सहनी मौजूद थे।


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEVASHISH

FirstBihar संवाददाता