ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माण

आपस में भिड़े शराब माफिया के दो गुट, तड़ातड़ हुई फायरिंग से थर्राया इलाका

NAWADA: नवादा में शराब के दो माफिया गुटों के बीच दिनदहाड़े गोलीबारी हुई है। गोलीबारी में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है जिसमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायल को पीएमसीए

FirstBihar
Desk
2 मिनट

NAWADA: नवादा में शराब के दो माफिया गुटों के बीच दिनदहाड़े गोलीबारी हुई है। गोलीबारी में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है जिसमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायल को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के पीछे की वजह बतायी जा रही है कि 3 दिन पहले गुप्त सूचना के आधार पर नवलेश यादव ने उत्पाद विभाग के अधिकारी को सूचना देकर शराब पकड़वाया था । जिससे आपसी रंजिश में इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया।

मुफसिल थाना क्षेत्र के बरतपुर गांव के निवासी नॉलेज यादव को गोली लगी है।जिसे चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।वहीं दूसरे पक्ष के कृष्णा यादव व कौशल यादव के साथ मारपीट हुई है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बाप बेटा की हालत भी चिंताजनक बनी है।कृष्णा यादव ने  नवलेश यादव पर ही अवैध शराब कारोबार करने का आरोप लगाया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। मुफसिल थाना प्रभारी ने बताया है कि पूरी मामला की जांच की जा रही है दोनों पक्ष की ओर से एक पक्ष को गोली लगी है दूसरे पक्ष के 2 लोग घायल हैं। 




टैग्स