ब्रेकिंग
30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदा

आज राउज एवेन्यू कोर्ट पर भी रहेगी नजर, इस मामले में लालू परिवार के खिलाफ सुनाया जा सकता है फैसला

PATNA : लालू परिवार एक साथ दो परेशानियों से जूझ रहा है।पहला तो इस परिवार पर बिहार में सत्ता से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है तो दूसरा रेलवे में जमीन लेकर नौकरी देने के

आज राउज एवेन्यू कोर्ट पर भी रहेगी नजर, इस मामले में लालू परिवार के खिलाफ सुनाया जा सकता है फैसला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : लालू परिवार एक साथ दो परेशानियों से जूझ रहा है।पहला तो इस परिवार पर बिहार में सत्ता से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है  तो दूसरा रेलवे में जमीन लेकर नौकरी देने के मामले में कोर्ट का फैसला आने वाला है।संभावना है कि सबूतों और ED की तरफ से दायर किए गए चार्जशीट  के अनुसार कोर्ट का फैसला लालू परिवार की परेशानी बढ़ाने वाला होगा।


दरअसल, लैंड फॉर जॉब मामले में शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट अपना फैसला सुनाने वाली है। ऐसे में अब आज बिहार से लेकर दिल्ली तक में सबकी नजर कोर्ट के तरफ से सुनाए जाने वाले फैसले पर ही रहेगी। लैंड फॉर जॉब मामले को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग से भी जोड़ा है। वहीं, अपनी जांच के बाद ED ने इस मामले में पहली चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनकी बेटी एवं राज्यसभा सांसद मीसा भारती, दूसरी बेटी हेमा यादव सहित अन्य लोगों के नाम को अपने चार्जशीट में शामिल किया था।


मालूम हो कि, इस केस में सुनवाई पूरी करने के बाद 18 जनवरी को कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके बाद 20 जनवरी को फैसला आने वाला था। मगर, किसी वजह से उस दिन फैसला नहीं आया और फैसले के लिए 27 जनवरी की नई तारीख सामने आई। जिसके बाद अब आज सभी को कोर्ट के आने वाले फैसले का इंतजार है।


आपको बताते चलें क़ी,  इस मामले में ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को 29 जनवरी और उनके बेटे व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को 30 जनवरी के दिन पूछताछ के लिए दिल्ली के ED ऑफिस में बुलाया गया था। इसको लेकर इडी की टीम समन देने राबड़ी आवास भी पहुंची थी।

आज राउज एवेन्यू कोर्ट पर भी रहेगी नजर, इस मामले में ल… | FirstBihar