ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

आज पहली बार भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर तैनात की गई दो महिला अधिकारी

DESK : भारतीय नौसेना में आज पहली बार दो महिला अधिकारियों की तैनाती युद्धपोत पर की गई. सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्‍यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह ने इस सम्मान को पाया है. &

 आज पहली बार भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर तैनात की गई दो महिला अधिकारी
Anamika
2 मिनट

DESK :  भारतीय नौसेना में आज पहली बार दो महिला अधिकारियों की तैनाती युद्धपोत पर की गई. सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्‍यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह ने इस सम्मान को पाया है.  इन दोनों अधिकारियों की तैनाती हेलीकॉप्टर स्ट्रीम में 'ऑब्जवर्स' (एयरबोर्न टैक्टिशियंस) के पद पर की गई है. फ्रंटलाइन वॉरशिप्स में महिलाओं की यह पहली तैनाती है.


इससे पहले नौसेना में महिलाओं की एंट्री को विंग एयरक्राफ्ट तक ही सीमित रखा गया था.लेकिन अब ऐसा नहीं है. प्रेस में जारी किए गए बयान में नौसेना ने बताया कि दोनों महिलाएं नौसेना के 17 अधिकारियों के एक समूह का हिस्सा हैं, जिनमें चार महिला अधिकारी और भारतीय तटरक्षक के तीन अधिकारी भी  शामिल हैं.  जिन्हें आज आईएनएस गरुड़ में आयोजित एक समारोह में 'ऑब्जर्वर्स' के रूप में तैनाती को लेकर 'विंग्स' से सम्मानित किया गया.


इस  मौके पर समारोह में मौजूद एडमिरल एंटनी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है, जिसमें पहली बार महिलाओं को हेलीकॉप्टर ऑपरेशंस का प्रशिक्षण दिया जा रहा, जो अंततः भारतीय नौसेना के युद्धपोतों में महिलाओं की तैनाती का मार्ग प्रशस्त करेगा.