ब्रेकिंग
बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबबिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाब

बिहार विधानसभा सत्र: आज जल संसाधन विभाग के बजट पर होगी चर्चा, बिजली की बढ़ी दरों पर घमासान के आसार

PATNA: आज बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 15 वां दिन है. सदन की कार्यवाही 11 बजे से प्रश्नकाल से शुरू होगी और जल संसाधन विभाग के बजट पर चर्चा होगी. CM के विभाग गृह विभाग को गिलो

 बिहार विधानसभा सत्र: आज जल संसाधन विभाग के बजट पर होगी चर्चा, बिजली की बढ़ी दरों पर घमासान के आसार
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: आज बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 15 वां दिन है. सदन की कार्यवाही 11 बजे से प्रश्नकाल से शुरू होगी और जल संसाधन विभाग के बजट पर चर्चा होगी. CM के विभाग गृह विभाग को गिलोटिन में डालने से विपक्ष नाराज है. उनका कहना है कि सरकार कानून व्यवस्था पर जवाब नहीं दे रहेी है. साथ ही बिजली बिल बढ़ाने का जो फैसला लिया गया है उस पर भी सरकार को घेरने की कोशिश होगी. ऐसे में आज सदन की कार्यवाही हंगामेदार होने के आसार हैं.


बता दें आज सत्र में प्रश्नकाल में ऊर्जा विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, पर्यटन विभाग, योजना और विकास विभाग, संसदीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग और विधि विभाग के प्रश्न लाए जाएंगे. जिसपर उससे संबंधित विभाग के मंत्री या प्रभारी मंत्री ही उत्तर देंगे. उसके बाद ध्यानकर्षण में सरकार के तरफ से सदस्यों के प्रश्नों का विस्तृत उत्तर दिया जाएगा.


दूसरे हाफ में जल संसाधन विभाग, PHED सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लघु जल संसाधन के साथ मुख्यमंत्री के विभागों जैसे कि गृह विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, निगरानी विभाग के बजट पर चर्चा के लिए सदन में लाया जाएगा. बता दें पहले गृह विभाग के बजट पर ही चर्चा होना था लेकिन सरकार ने गृह विभाग को गिलोटिन में डलवा दिया है. अब उसके जगह पर जल संसाधन विभाग के बजट पर चर्चा होगी और सरकार के तरफ से उत्तर होगा. विपक्ष नाराज है और इस मुद्दे पर आज हंगामा होने के आसार हैं.


विद्युत नियामक आयोग की ओर से जिस प्रकार से 24% से अधिक की बिजली के दरें बढ़ाई गई है. इस मुद्दे पर भी आज सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. आसार है कि विपक्ष के साथ सहयोगी दल के नेता भी सरकार से बिजली के दाम घटाने के लिये दबाव डालेंगे. ऐसे में इस पर भी आज हंगामा होने के आसार हैं. 


टैग्स