ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

आज जारी होगा सक्षमता परीक्षा का आंसर की, इस डेट तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति; एक क्वेश्चन के लिए देने होंगे 50 रुपए

PATNA : बिहार की नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने के लिए सक्षमता परीक्षा 6 मार्च को खत्म हो गई है। बिहार बोर्ड की और से 26 फरवरी 2024 से 01 मार्च 2024 तक एवं दिनांक 06

आज जारी होगा सक्षमता परीक्षा का आंसर की, इस डेट तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति; एक क्वेश्चन के लिए देने होंगे  50 रुपए
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने के लिए सक्षमता परीक्षा 6 मार्च को खत्म हो गई है। बिहार बोर्ड की और से 26 फरवरी 2024 से 01 मार्च 2024 तक एवं दिनांक 06 मार्च 2024 को CBT के माध्यम से आयोजित सक्षमता परीक्षा के आंसर की को आज जारी कर दिया जाएगा।अभ्यार्थी बोर्ड के इस वेबसाइट https://www.bsebsakshamta.com पर जाकर देख सकते हैं। 


आयोग के तरफ से पत्र जारी कर कहा गया है कि अभ्यार्थी बोर्ड के वेबसाइट पर जाकर 21 मार्च तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए संबंधित अभ्यर्थियों को 50 रुपए प्रति प्रश्न शुल्क निर्धारित किया गया है। जिनका उन्हें भुगतान करना होगा। इससे पहले 2 मार्च से लेकर 5 मार्च तक ली गई परीक्षा का आंसर की बिहार बोर्ड की और से जारी किया गया था।


वहीं, यह सक्षमता परीक्षा प्रदेश के 9 जिलों में कुल 52 कंप्यूटर परीक्षा केंद्र पर आयोजित किया गया था। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 2 लाख 21 हजार 255 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा का फॉर्म भरा था। वही आपत्ति दर्ज करने के बाद इसके आगे की सभी प्रक्रिया होने के बाद 23 फरवरी को रिजल्ट जारी किया जा सकता है।


मालूम हो कि,  इस सक्षमता परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक हुई थी। दूसरे पाली में रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1:30 बजे से लेकर गेट क्लोजिंग टाइम दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित की गई है। परीक्षा 3:00 बजे से शाम 5.30 परीक्षा चलेगी। इस परीक्षा में सात श्रेणी में कुल 59 विषयों की परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी। इनमें पहली से पांचवीं में एक विषय में छठी से आठवीं में आठ विषयों की परीक्षा हुई थी। इसके अलावा माध्यमिक (नवमीं से दसवीं) में 19 विषयों और उच्च माध्यमिक (11वीं से 12वीं) में 31 विषयों की परीक्षाली गई थी।