Hindi News / news / जल-जीवन-हरियाली यात्रा के तहत आज भागलपुर जाएंगे सीएम नीतीश, कई योजनाओं का करेंगे...

जल-जीवन-हरियाली यात्रा के तहत आज भागलपुर जाएंगे सीएम नीतीश, कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

1st Bihar Published by: SUSHIL KUMAR Updated Jan 09, 2020, 10:58:28 AM

जल-जीवन-हरियाली यात्रा के तहत आज भागलपुर जाएंगे सीएम नीतीश, कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

- फ़ोटो

BHAGALPUR : जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के सातवें चरण के तहत आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागलपुर के शाहकुंड प्रखंड के भूलनी पंचायत आएंगे.

जहां सीएम 136 योजनाओं का शिलान्यास और 50 कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. वहीं जल जीवन हरियाली के तहत दुर्गा पोखर का जीर्णोद्धार, पौधारोपण और सौंदर्यीकरण और प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे.

इसके बाद सीएम शाहकुंड के भूलनी पंचायत में जल जीवन हरियाली जागरूकता सम्मेलन में जनता को संबोधित करेंगे. इसके बाद 2 बजे भूलनी पंचायत भवन के पीछे अस्थायी सभाकक्ष में जल जीवन हरियाली से संबंधित प्रमंडलीय स्तर पर समीक्षा बैठक में भाग लेंगे और बैठक में सात निश्चय योजना, शराबबंदी, समेत कई बातों पर चर्चा करेंगे.