ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

Bihar news : आग में झुलसकर दुधमुंहे बच्चे की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

BUXAR : बिहार के बक्सर से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां सोमवार की अहले सुबह बक्सर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खबर यह है कि एक दुधमुंहे बच्चे की आग में झुल

Bihar news : आग में झुलसकर दुधमुंहे बच्चे की मौत, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BUXAR : बिहार के बक्सर से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां सोमवार की अहले सुबह बक्सर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खबर यह है कि एक दुधमुंहे बच्चे की आग में झुलसकर मौत हो गई है। यह पूरी घटना जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के हरिकिशुनपुर गांव के महादलित टोले की बताई जा रही है। 


जानकारी के मुताबिक, महादलित टोला निवासी मुटन राम उर्फ सीता राम सोमवार की अहले सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकल गया। उसके बाद उसकी पत्नी कंचन देवी भी अपने चार माह के नवजात बच्चे को कमरे में सुलाकर आंगन में खाना पकाने में व्यस्त हो गई। इसी बीच दुर्भाग्य से कमरे में शॉर्ट सर्किट से निकला चिंगारी आग का विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में जल कर बच्चे की मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि आग के आगोश में नवजात शिशु समेत कमरे में रखे लाखों के सामान जलकर खाक हो गए. जबतक, माँ कंचन देवी कुछ समझ पाती तबतक बहुत देर हो चुका था. वही घटना के बाद गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित परिजन बेहद ही गरीब परिवार से आते हैं। ऐसे में उनका यह नुकसान काफी भयावह है।