ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल

आग की चपेट में आने से महिला झुलसी, अलाव सेकने के दौरान साड़ी में लगी आग

BEGUSARAI: बिहार में ठंड का कहर जारी है। कपकपाती ठंड और शीतलहर से हर कोई परेशान है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापते हैं लेकिन इस दौरान थोड़ी सी लापरवाही बड़ी घटना में तब्दिल हो ज

आग की चपेट में आने से महिला झुलसी, अलाव सेकने के दौरान साड़ी में लगी आग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में ठंड का कहर जारी है। कपकपाती ठंड और शीतलहर से हर कोई परेशान है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापते हैं लेकिन इस दौरान थोड़ी सी लापरवाही बड़ी घटना में तब्दिल हो जा रही है। बेगूसराय में आग तापने के दौरान एक बुजुर्ग महिला आग में झुलस कर बुरी तरह घायल हो गयी। 


घायल महिला को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना बेगूसराय के गढ़पुरा थाना क्षेत्र की है। घायल महिला की पहचान सजन शाह की 55 वर्षीय पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है। जो ठंड से बचने के लिए अलाव ताप रही थी। 


आग तापने के दौरान वो झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला के परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे हैं। जहां इलाज चल रहा है। महिला के पुत्र ने बताया कि काफी ठंड होने के कारण उनकी मां घर में ही अलाव ताप रही थी तभी यह हादसा हुआ। 


अलाव तापने के दौरान आग साड़ी में पकड़ लिया। साड़ी में आग लगते देखकर बेटे ने मां गीता देवी को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग फैल गया और वो काफी जल चुकी थी। आनन फानन में स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल भेज दिया है जहां इलाज चल रहा है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता