1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 14, 2019, 5:32:39 PM
- फ़ोटो
PATNA: राजधानी में काम के दौरान हुई लापरवाही के चलते एक कर्मचारी की मौत हो गई. घटना शहर के बेऊर थाना इलाके की है जहां नमामि गंगे प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. काम के दौरान ही इस प्रोजेक्ट में काम करने वाले एक कर्मचारी पर लोहे की भारी चादर गिर पड़ी. चादर के गिरने के चलते उसके नीचे दबने से कर्मचारी की मौत हो गई. इस घटना में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मौके पर पहुंची गर्दनीबाग थाने की पुलिस मूकदर्शक बनी रही और इसे बेऊर थाने का मामला बताकर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया और मौके से वापस लौट आयी. मृत कर्मचारी पटना के हरनीचक इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना के बाद युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पटना से राहुल की रिपोर्ट