ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: Reel बनाने का नशा! मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक दारोगा का वीडियो वायरल, मोतिहारी में नकली AK47 के साथ 6 लड़के अरेस्ट Bihar Politics: पूर्णिया में हुई वीआईपी की जोनल बैठक, मुकेश सहनी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा हुए शामिल Bihar Politics: पूर्णिया में हुई वीआईपी की जोनल बैठक, मुकेश सहनी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा हुए शामिल Bihar Cabinet meeting: बिहार के सभी 'पंचायत सचिवों' को मिला बड़ा अधिकार, अब यह काम पंचायत में होंगे, नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला Bihar Cabinet meeting: बिहार कैबिनेट ने बड़े पैमाने पर नई नौकरी की दी स्वीकृति, पांच डॉक्टर हुए बर्खास्त, कई अन्य फैसले लिए गए Bihar Cabinet meeting: नीतीश कैबिनेट की मीटिंग में लिए गए बड़े-बड़े फैसले, कर्मचारियों की महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी, चार जगहों पर केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि और.... Bihar Crime News: ट्रिपल मर्डर केस के 11 दोषियों को उम्रकैद की सजा, भूमि विवाद में हुई थी तीन लोगों की हत्या Bihar Crime News: ट्रिपल मर्डर केस के 11 दोषियों को उम्रकैद की सजा, भूमि विवाद में हुई थी तीन लोगों की हत्या भाजपा ने राजद को दिया जवाब, तेजस्वी ने अपने पिता के लिए पोस्टर बनवाया, पर यहां भी नौवीं फेल का परिचय दे दिया, गलती से उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का नाम छपवा दिया Bihar News: नींद से जागी सरकार..CM नीतीश की 'करप्शन' पर हाईलेवल मीटिंग, खनन-परिवहन व इन विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर विजिलेंस-SVU-EOU से एक्शन लेने को कहा...

875 दारोगा, ASI और सिपाही का तबादला, पुलिस मुख्यालय ने जारी की अधिसूचना

1st Bihar Published by: Updated Thu, 01 Sep 2022 07:39:33 PM IST

875 दारोगा, ASI और सिपाही का तबादला, पुलिस मुख्यालय ने जारी की अधिसूचना

- फ़ोटो

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बिहार में बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है। 875 दारोगा, ASI और सिपाही का ट्रांसफर किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है। आदेश संख्या 322/22 के अनुसार जो पुलिस कर्मी सेवानिवृति की करीब है उन्हें छोड़ अन्य किसी पदाधिकारी व कर्मी को उनके गृह जिले में पदस्थापित नहीं किया गया है।  


31 अगस्त को बिहार पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित स्थानान्तरण समिति की बैठक में इसे लेकर समीक्षा की गयी। जिसमें यह पाया गया कि पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों का पदस्थापन उनके गृह जिला में ही है। जो नीति के अनुरूप नहीं है। जिसके बाद 875 पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है।


RMS में दिनांक 31 अगस्त तक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर तबादला किया गया है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार यदि किसी पदाधिकारी / कर्मी के गृह जिला संबंधी प्रविष्टि में कोई त्रुटि पाई जाती है तो संबंधित पुलिस अधीक्षक उक्त पदाधिकारी / कर्मी का स्थानान्तरण रोक कर अविलम्ब इसकी सूचना पुलिस मुख्यालय को देंगे।


उक्त पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों में से कोई यदि विशिष्ट महानुभावों के अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त हो तो इस संबंध में गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार, पटना के संकल्प सहपठित ज्ञापांक 3663 दिनांक 02.05.2017 के आलोक में अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।


पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों को संबंधित कार्यालय प्रधान दिनांक 10.09.2022 तक उनके नव पदस्थापन जिला में योगदान देने हेतु विरमित करेंगे। स्थानान्तरित पदाधिकारियों / कर्मियों का सितम्बर माह की वेतन की निकासी उनके नव पदस्थापन जिला से होगी।