ब्रेकिंग
बिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसाबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा

8 नवम्बर को HAM की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजन

DELHI: 8 नवम्बर को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा यानि HAM की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इसका आयोजन किया जाएगा। हिंदुस्तानी आवाम मोर्

8 नवम्बर को HAM की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: 8 नवम्बर को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा यानि HAM की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इसका आयोजन किया जाएगा। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. दानिश रिजवान ने 8 नवंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। 


पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. दानिश रिजवान ने बताया कि 8 नवंबर को पार्टी के संस्थापक संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की गरिमामय उपस्थिति में होने वाली हम पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश के विभिन्न प्रदेशों से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बैठक में हिस्सा लेंगे। 


डॉ. दानिश रिजवान ने बताया कि समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण लखनऊ में हम पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की होने वाली बैठक को अगले तिथि तक के लिए स्थगित कर दिया था। हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में 8 नवंबर को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब (दिल्ली) में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है।

टैग्स