ब्रेकिंग
पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टपुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्ट

75 साल से हम आज तक गुलाम!, जीतनराम मांझी बोले- हिन्दू बनकर भी नहीं मिली आजादी

GAYA: अपने बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। मांझी ने कहा है कि हिन्दू बनकर भी 75 साल से हम गुलाम बने हुए हैं। ह

75 साल से हम आज तक गुलाम!, जीतनराम मांझी बोले- हिन्दू बनकर भी नहीं मिली आजादी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: अपने बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। मांझी ने कहा है कि हिन्दू बनकर भी 75 साल से हम गुलाम बने हुए हैं। हिंदुत्व कार्ड को लेकर बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा है कि बीजेपी ने हमेशा से जात-पात के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश की है लेकिन अब उनका हिन्दू कार्ड नहीं चलने वाला है। उन्होंने कहा कि हम मनुवादियों का विरोध करते हैं और अंबेडकर के साथ हैं।


दरअसल, पूर्व सीएम और हम के संरक्षक जीतनराम मांझी शुक्रवार को गया पहुंचे थे। गया में अपने आवास पर मांझी ने कहा कि हिंदू बनकर भी पिछले 75 साल से आज तक हम गुलाम बने चले आ रहे हैं। जाति और धर्म के नाम पर लंबे समय से हमारे साथ भेदभाव किया जाता रहा है लेकिन अब बीजेपी का हिंदू कार्ड नहीं चलने वाला है। मांझी ने कहा कि हमारे यहां पंडित ठीक ढंग से पूजा पाठ नहीं कराता है और ना ही खाना खाता है। जो कराता भी है तो वह शराब पीता है और मांस खाता है। ऐसे पंडितों का हम विरोध करते हैं।


वहीं जीतनराम मांझी ने दावा किया कि गोपालगंज और मोकामा में हुए उपचुनाव में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है। दोनों ही सीटों से महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से वे चुनाव प्रचार के लिए नहीं जा सके। वहीं मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुनाव प्रचार में नहीं जाने की भी चर्चा की और कहा कि चोट लगने की वजह से नीतीश कुमार चुनाव प्रचार में नहीं जा सके लेकिन दोनों ही सीटों से महागठबंधन चुनाव जीत रहा है।