ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

7 बच्चों की मां अक्सर मोबाइल पर करती थी दूसरे लड़के से बात, मना करने पर पति पर खौलता तेल फेंक कर हो गई फरार

BANKA: बिहार के बांका जिले से एक कलयुगी पत्नी की करतूत सामने आई है। 7 बच्चों की मां अक्सर किसी दूसरे लड़के से मोबाइल पर बातचीत करती रहती थी। उसकी इस हरकत से पति परेशान रहता था। वह

7 बच्चों की मां अक्सर मोबाइल पर करती थी दूसरे लड़के से बात, मना करने पर पति पर खौलता तेल फेंक कर हो गई फरार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BANKA: बिहार के बांका जिले से एक कलयुगी पत्नी की करतूत सामने आई है। 7 बच्चों की मां अक्सर किसी दूसरे लड़के से मोबाइल पर बातचीत करती रहती थी। उसकी इस हरकत से पति परेशान रहता था। वह हमेशा उसे मोबाइल पर बात करने से रोका करता था। एक दिन फिर पत्नी मोबाइल पर बात कर रही थी तब पति ने उसे फिर मोबाइल पर बात करने से मना कर अपने कमरे में सोने चला गया। मोबाइल पर बात करने से मना करने पर वह पति से गुस्सा हो गयी। गुस्से में आकर उसने ऐसा कदम उठा लिया कि पति मरते-मरते बचा। 


पत्नी ने सो रहे पति पर खौलता तेल फेंक दिया और मौके से फरार हो गयी। वही पति बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में पीड़ित पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बिहार के बांका जिले की है। पीड़ित पति की पहचान मो. राजदूत के रूप में हुई है। पीड़ित पति ने बौसी थाने में पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। 


पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी शबनम खातून पूरे दिन मोबाइल पर लगी रहती थी। वह मोबाइल पर किसी दूसरे लड़के से बात किया करती थी। पति के इस रवैय्ये से वह काफी परेशान था। वह बार-बार पत्नी को समझाता था लेकिन पत्नी उसकी एक बात नहीं सुनती थी। उसकी बातों को अनसुना कर देती थी। फिर मोबाइल पर व्यस्त हो जाती थी। 


इस बात को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। लेकिन एक दिन बात इतनी बढ़ गयी की पति की जान पर खतरा बन गया। जब पति सोया हुआ था तब शबनम खातून किचेन में गई और तेल को खौलाने लगी। फिर कराही में खौलता हुआ तेल लेकर रूम में गई और सो रहे पति के शरीर पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया। 


जिसके बाद पति तड़पने लगा। दर्द से कराहते पति को उसी हालत में छोड़कर पत्नी नौ दो ग्यारह हो गयी। पता चला कि वो मायके भाग गयी। महिला पांच बेटी और दो बेटे की मां है। सात बच्चों की मां की इस करतूत को सुनकर इलाके के लोग भी हैरान हैं। पीड़ित पति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।