अभी-अभी : छपरा में नदी में डूबने से 6 बच्चों की मौत, एक लापता

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 29, 2019, 8:09:58 AM

अभी-अभी : छपरा में नदी में डूबने से 6 बच्चों की मौत, एक लापता

- फ़ोटो

SARAN : इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से सामने आ रही है, जहां पानी में डूबने से 6 बच्चों की मौत हो गई है. वहीं, एक बच्चा लापता बताया जा रहा है. यह हादसा जिले के इसुआपुर प्रखंड के डोइला गांव की है. जहां नहाने के दौरान 6 बच्चों की डूबकर मौत हो गई है. इस हादसे के बाद इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि डोइला गांव के नट टोली के 10 बच्चे घर के पास ही पानी में स्नान कर रहे थे तभी एक बच्चा गहरा पानी में चला गया. जिसे बचाने के चक्कर में एक एक कर 7 बच्चे गहरे पानी में चले गए. आसपास मौजूद रहे लोगों ने किसी तरह 6 बच्चों को पानी से बाहर निकाला पर तब तक सभी की मौत हो गई. एक बच्चा अभी भी लापता बताया जा रहा है. जिसकी तालाश जारी है.